फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   problems raised in meeting

Shimla News: मासिक बैठक में उठे सड़क, सफाई व्यवस्था के मुद्दे

Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
problems raised in meeting
शहर के मज्याठ वार्ड में चलाया सफाई अभियान, बैठक में लोगों ने रखीं समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के मज्याठ वार्ड में रविवार को स्वतंत्रता दिवस माह के तहत सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक तवी मोड़ से मिल्कफेड रोड होते हुए रेलवे स्टेशन तक चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देना और लोगों को जागरूक करना था।

दोपहर 12:30 बजे पार्षद अनिता शर्मा की अध्यक्षता में न्यू टुटू क्षेत्र के कारोबारियों और स्थानीय लोगों की मासिक बैठक हुई। बैठक में कारोबारियों ने सड़क, सफाई व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाईं। कहा कि कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने सड़क और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए। पार्षद अनिता शर्मा ने कहा कि संबंधित विभागों के समक्ष समस्याओं को उठाकर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। पार्षद अनिता शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को मज्याठ के देवभूमि सांस्कृतिक एवं खेल मैदान में सुबह 10:00 बजे ध्वजारोहण समारोह होगा। इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह पौधरोपण नवनिर्मित रोगी वाहन सड़क, हैंप्स से प्राथमिक पाठशाला मज्याठ एवं बावड़ी के आसपास होगा। 16 अगस्त को रेलवे स्टेशन से मिल्कफेड, मज्याठ और रिहायशी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलेगा। इसके बाद मज्याठ में बैठक होगी। 23 अगस्त को शिवनगर में और 30 अगस्त को दिव्यनगर में सफाई अभियान और बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed