{"_id":"5bb08342867a554f143210d7","slug":"probe-into-apple-cold-store-and-plants-in-baddi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर, सेब के सूखे पौधों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर, सेब के सूखे पौधों की होगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
जयराम सरकार सोलन जिला के बद्दी में खोले गए कोल्ड स्टोर और मई 2017 से इसमें रखे गए इटली से आयातित सेब पौधों की जांच कराएगी। बद्दी में चालीस करोड़ का कोल्ड स्टोर चला रही फर्म को सरकार को हर महीने पांच लाख रुपये किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस कोल्ड स्टोर को बनाने के लिए पूर्व सरकार ने 40 करोड़ रुपये का ऋण दिया। इसमें 14 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी दी गई। कोल्ड स्टोर तैयार होने के बाद इसे बिजनेस भी पूर्व सरकार ने ही दिया और मासिक पांच लाख रुपये किराया भी तय कर दिया।
विज्ञापन
बागवानी मिशन के तहत सेब के जो पौधे इटली से आयात किए थे, उनमें से 3 लाख 76 हजार 500 पौधे बद्दी कोल्ड स्टोर में रख दिए थे। हैरानी की बात यह है कि इटली से जो सेब के पौधे आयात किए थे, उनमें से अधिकांश पौधे सूखे हुए थे।
विज्ञापन
बागवानी और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बागवानी मिशन के तहत इटली की फर्म को सेब के स्वस्थ पौधों की आपूर्ति कंटेनरों के माध्यम से करनी थी। उनका कहना है कि इटली से खरीदे पौधों में तीस फीसदी जीवित नहीं हैं।
1 लाख 34 हजार पौधे जीवित रहे हैं। वर्ष 2016-17 में महंगे पौधे खरीदे गए। कंपनी ने मृत पौधे भी भेजे। इटली से आयात किए गए सेब के पौधों को बद्दी के कोल्ड स्टोर में रखा गया। इसका किराया पांच लाख रुपये कैसे तय किया गया, इस मामले की सरकार जांच करेगी।