फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Probe against Khalistan supporter Pannu complete, chargesheet will be filed

शिमला: खालिस्तान समर्थक पन्नू के खिलाफ जांच पूरी, दाखिल होगी चार्जशीट

Sun, 05 Dec 2021 12:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Dec 2021 12:43 PM IST
सार

एडिशनल एसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर के नेतृत्व वाली जांच टीम ने सोशल मीडिया व अन्य एजेंसियों के पास उपलब्ध पन्नू की आवाज के सैंपल को हिमाचल में रहने वालों के पास आई कॉल में दर्ज आवाज से फॉरेंसिक मिलान के लिए भेजा था। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट जांच टीम के पास पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Probe against Khalistan supporter Pannu complete, chargesheet will be filed
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तान समर्थक एवं सिख फार जस्टिस संगठन (एसएफ जे) के कर्ताधर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ  स्टेट साइबर क्राइम पुलिस की चल रही जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि कॉल में दर्ज आवाज पन्नू की ही थी। एडिशनल एसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर के नेतृत्व वाली जांच टीम ने सोशल मीडिया व अन्य एजेंसियों के पास उपलब्ध पन्नू की आवाज के सैंपल को हिमाचल में रहने वालों के पास आई कॉल में दर्ज आवाज से फॉरेंसिक मिलान के लिए भेजा था। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट जांच टीम के पास पहुंच गई है। जांच में यह भी पता चला है कि सभी कॉल अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के पते से की गई थी।  जांच एजेंसी ने अब मामले में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पन्नू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी दी थी कि वह उन्हें 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने देगा। यह संगठन भारत में देश विरोधी गतिविधियां चलाने के आरोप में 10 जुलाई 2019 से प्रतिबंधित है। पन्नू की ओर से पत्रकारों व हिमाचल के कई नागरिकों को धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे गए थे। 56 सेकेंड के संदेश में कहा गया कि एसएफ जे मुख्यमंत्री को तिरंगा नहीं फहराने देगा। साथ ही पंजाब के बाद हिमाचल को भी कब्जे में लेने की बात कही गई थी। आंदोलनरत किसानों से भी मुख्यमंत्री को तिरंगा न फहराने देने के लिए भड़काने का प्रयास किया गया था। मामला सामने आने के बाद डीजीपी संजय कुंडू के आदेश पर पन्नू के खिलाफ शिमला के साइबर थाने में 31 जुलाई को राजद्रोह (सेडिशन अंगेस्ट स्टेट) व आईटी एक्ट समेत कई और धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed