फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pro. Nageswara Rao said the main building of the Indian Institute of advanced Studies is completely safe

Shimla News: निदेशक बोले- पूरी तरह सुरक्षित है भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का मुख्य भवन

Sat, 19 Aug 2023 11:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 11:14 PM IST
सार

शिमला के करीब 150 साल पुरानी धरोहर भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस स्टडी) परिसर का जायजा लेने शनिवार को संस्थान के निदेशक प्रो. नागेश्वर राव शिमला पहुंचे।

विज्ञापन
Pro. Nageswara Rao said the main building of the Indian Institute of advanced Studies is completely safe
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान परिसर में भूस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के करीब 150 साल पुरानी धरोहर भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस स्टडी) परिसर का जायजा लेने शनिवार को संस्थान के निदेशक प्रो. नागेश्वर राव शिमला पहुंचे। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को भारी बारिश से परिसर में दरारें आईं और डंगा ढहा, लेकिन मुख्य भवन पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों और संस्थान के सचिव मेहर चंद नेगी व अन्य अधिकारियों के साथ परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के सामने धंसे मैदान के हिस्से और इसमें आईं दरारों, बैक लॉन में भूस्खलन से टूटी दीवार और क्षतिग्रस्त हुए स्थानों का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने परिसर को बचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रो. राव ने कहा कि भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान की ऐतिहासिक मुख्य इमारत पूर्णत: सुरक्षित है। इसको कोई खतरा नहीं है। परिसर में आईं दरारों के बाद उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त और मेयर ने परिसर का निरीक्षण कर जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस्ड स्टडी का भूवैज्ञानिक करेंगे अध्ययन

 भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान परिसर के बैक लॉन से हुए भूस्खलन से संस्थान के पूर्वी उत्तर भाग में दरारें और डंगा धंसने के पैदा हुए खतरे को देखते हुए राज्य भूवैज्ञानिक टीम निरीक्षण करेगी।  उपायुक्त आदित्य नेगी ने राज्य भूवैज्ञानिक को पत्र लिखकर संस्थान का दौरा कर इसकी रिपोर्ट कार्यालय भेजने को कहा है। 19 अगस्त को उपायुक्त ने इस संदर्भ में राज्य भूवैज्ञानिक को इस संदर्भ में पत्र लिखा है। उपायुक्त ने कहा कि संस्थान के पास भूस्खलन की आशंका है।  इससे नीचे की ओर रह रही आबादी और राहगीरों के लिए खतरा हो सकता है।

इसलिए उपायुक्त ने राज्य भूवैज्ञानिक से जल्द भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान परिसर में बारिश और भूस्खलन से आई दरारों और खतरे का आकलन करने के लिए जल्द निरीक्षण करने की बात कही है। निरीक्षण की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजे जाने को कहा है। 13 अगस्त को हुई भारी बारिश और 14 अगस्त को एडवांस स्टडीज के सामने भाग में जमीन करीब 150 से 200 मीटर धंस गई है, डंगे में दरारें भी आई है। संस्थान के बैक लॉन से ल्हासा गिरने से समरहिल के करीब शिव बावड़ी सहित नाले तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक तबाही हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed