{"_id":"61f68627dd77b9767871f2c3","slug":"pro-kabaddi-2002-ajay-thakur-injured-will-not-play-from-dabang-delhi-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग दिल्ली: चोट के कारण प्रो-कबड्डी लीग से बाहर हुए अजय ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग दिल्ली: चोट के कारण प्रो-कबड्डी लीग से बाहर हुए अजय ठाकुर
Sun, 30 Jan 2022 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:06 PM IST
सार
फेसबुक पर पोस्ट डालकर अजय ने बताया कि वे इस सीजन लीग में नहीं दिखेंगे। अगले सीजन में वह वापसी करेंगे। चोट के कारण वह लीग को छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
ajay thakur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रो-कबड्डी लीग में चोट के कारण स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अजय के चोटिल हो जाने से दबंग दिल्ली को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, टूर्नामेंट में अब तक दबंग दिल्ली टॉप पर चल रही है। प्रतियोगिता में चोटिल हो जाने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर अजय घर वापस आ गए हैं। वह नालागढ़ स्थित अपने घर में आराम कर रहे हैं। अजय ठाकुर ने फेसबुक पर चोटिल हो जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे इस सीजन प्रो-कबड्डी में दबंग दिल्ली की ओर से खेलते हुए नहीं दिखेंगे। चोट के कारण उन्हें इस सीजन लीग से हटना पड़ रहा है। वे अगले सीजन में दमदार वापसी करेंगे। फिलहाल, चिकित्सकों की सलाह के अनुसार घर पर आराम कर रहे हैं। अजय ठाकुर ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें कुछ समय के लिए कबड्डी नहीं खेलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
लीग के शुरूआती मुकाबलों में दिखे थे अजय
प्रो- कबड्डी लीग के शुरूआती मैचों में अजय टीम का हिस्सा रहे और कुछ मैचों में टीम की ओर से खेले भी। इसके बाद दबंग दिल्ली के मुकाबलों में अजय नहीं दिखे। फेसबुक पर पोस्ट डालकर अजय ने बताया कि वे इस सीजन लीग में नहीं दिखेंगे। अगले सीजन में वह वापसी करेंगे। चोट के कारण वह लीग को छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन