फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanshu was first in ball balancing and Sanchit was first in skipping race.

Shimla News: बॉल बैलेंसिंग में प्रियांशु और स्किपिंग रेस में संचित प्रथम

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Priyanshu was first in ball balancing and Sanchit was first in skipping race.
ब्लू बेल्स स्कूल शोघी के समारोह में पाया स्थान
विज्ञापन

बैक पैकिंग रेस में चार्विका ठाकुर ने लगाई सबसे तेज दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला के ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल शोघी में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में ब्रिगेडियर भगवान सिंह कंवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जबकि मंजू पंकज शर्मा और माहेश्वरी शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। बॉल बैलेंसिंग रेस में प्रियांशु ठाकुर, स्किपिंग रेस में संचित ठाकुर, बैक पैकिंग रेस में चार्विका ठाकुर और सैक रेस में दिवीत चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। खेल प्रतियोगिताओं के बाद विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए अकादमिक पुरस्कार और शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अटेंडेंस अवार्ड प्रदान किए गए। विद्यालय का सर्वोच्च सम्मान स्टूडेंट ऑफ द ईयर दक्ष शर्मा को दिया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर भगवान सिंह कंवर ने विद्यार्थियों को अनुशासन और देशभक्ति की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article