फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Vadra returned to Delhi after celebrating Holi in Shimla, reviewed the garden

शिमला में होली मनाने के बाद दिल्ली लौटीं प्रियंका वाड्रा, बगीचे का लिया जायजा

Thu, 12 Mar 2020 11:25 AM IST
Krishan Singh हरिकिशन वर्मा, अमर उजाला, कुफरी
हरिकिशन वर्मा, अमर उजाला, कुफरी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Mar 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Vadra returned to Delhi after celebrating Holi in Shimla, reviewed the garden
राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा तीन दिन शिमला में बिताने के बाद बुधवार को दिल्ली लौट गईं। रविवार देर शाम शिमला पहुंची प्रियंका ने तीन दिन अपने घर पर बिताए।

विज्ञापन


कांग्रेस के युवा दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य राय सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के घटनाक्रम के बाद प्रियंका को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन के लिए दिल्ली बुलाया है। प्रियंका के पास कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव का बड़ा ओहदा है, इसीलिए उन्हें तुरंत वापस बुलाया गया है।
विज्ञापन


प्रियंका ने मंगलवार को कुछ खास मित्रों और सुरक्षाकर्मियों के साथ अपने आवास पर ही होली का त्योहार मनाया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे के बाद प्रियंका वाड्रा अपने निजी वाहन से सड़क मार्ग होते हुए चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो दिन प्रियंका ने अपने निजी प्लाट पर बने घर से ही बर्फ और हरी भरी वादियों को निहारा। रविवार शाम करीब सात बजे प्रियंका चंडीगढ़ से होते हुए छराबड़ा पहुंचीं थीं। यह पहली बार है कि प्रियंका वाड्रा ने पूरा समय अपने बाग-बगीचों की देखरेख में बिताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed