प्रियंका और रितु बोलीं- टीम ऐसे ही खेली तो मुट्ठी में गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम का प्रदर्शन इसी स्तर का रहा तो हमें कोई खिताबी हैट्रिक लगाने से नहीं रोक सकता। इंडोनेशिया के जकार्ता में महिला कबड्डी टीम के फाइनल में पहुंचते ही हिमाचल की बेटियों ने कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी। इसके लिए पूरा दमखम लगा देंगी। टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।
इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे। सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने अभिभावकों के साथ बातचीत की। प्रियंका तथा रितु नेगी ने कहा कि वे कुलदेवता की आराधना कर रही हैं कि भारत के लिए इस बार भी गोल्ड मेडल जीतें।
कई जगह धाम देने की तैयारी
इधर, फाइनल मैच में पहुंचने पर शिलाई में जश्न का माहौल रहा। युवाओं ने डीजे पर डांस किया। लगातार चार मैच जीतने के बाद वीरवार को भारतीय टीम ने चीनी ताइपो (ताइवान) को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
अब शुक्रवार को फाइनल मैच पर सबकी निगाहें टिकी हैं। उधर, युवाओं ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद दोनों का शिलाई में जोरदार स्वागत किया जाएगा।
टीम का मेडल पक्का होते ही सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में धाम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टीम यदि भारतीय महिला कबड्डी टीम गोल्ड मेडल जीतकर लाती है तो दोनों बेटियों के लिए धाम दी जाएगी।