{"_id":"657591db3800eb8e760e1505","slug":"priyanka-gandhi-vadra-reached-in-shimla-will-attend-himachal-govt-one-year-anniversary-programme-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, कल मुख्यमंत्री के साथ जाएंगी धर्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, कल मुख्यमंत्री के साथ जाएंगी धर्मशाला
Sun, 10 Dec 2023 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:53 PM IST
सार
प्रियंका गांधी सोमवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हेलीकाॅप्टर में शिमला से धर्मशाला जाएंगी।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में आयोजित होने वाले समारोह के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार दोपहर राजधानी शिमला पहुंचीं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए प्रियंका गांधी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास में पहुंचीं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ प्रियंका गांधी हेलीकाॅप्टर में शिमला से धर्मशाला जाएंगी। शाम को उनके वापस शिमला ही आने की संभावना है। प्रियंका के शिमला पहुंचते ही छराबड़ा में उनके आवास के आसपास पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन