{"_id":"9bdf289015194fdfdde737aa1b6b26cd","slug":"priyanka-gandhi-vadra-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन बंगला देखने शिमला पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन बंगला देखने शिमला पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार दोपहर बाद अपने निर्माणाधीन बंगले का जायजा लेने शिमला पहुंची हैं। उन्होंने छराबड़ा स्थित अपने निर्माणाधीन बंगले की छत पर लग रही काली स्लेटों का निरीक्षण कर वास्तुकारों से चर्चा की।
विज्ञापन
प्रियंका के साथ दिल्ली से वास्तुकारों की टीम भी शिमला आई हैं। प्रियंका शिमला से सटे वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हैं। सोमवार को प्रियंका के शिमला आने की स्थानीय कांग्रेस नेताओं को भी भनक नहीं लगी। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रियंका ने सोमवार देर शाम तक बंगले में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को प्रियंका वापस दिल्ली लौटेंगी। सोमवार को जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची और युवा कांग्रेस नेता मंजीत खाची भी छराबड़ा में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि सोमवार को प्रियंका ने छराबड़ा में निर्माणाधीन बंगले के पास लगाए जा रहे सेब बगीचे का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बंगले के साथ ही रॉयल किस्म के सेब के पौधे रोपे हैं। करीब साढ़े चार बीघा भूमि पर प्रियंका का का बंगला बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची के नाम जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी है। बंगले का निर्माण कार्य साल 2008 में शुरू हुआ था।