{"_id":"6721bd96181d9b445e01c069","slug":"priyanka-gandhi-reached-shimla-with-her-husband-robert-vadra-to-celebrate-diwali-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: पहली बार दिवाली मनाने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: पहली बार दिवाली मनाने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी
Wed, 30 Oct 2024 06:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Oct 2024 06:16 PM IST
सार
प्रियंका केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को वायनाड से चुनाव प्रचार कर लौटीं प्रियंका दिल्ली से चंडीगढ़ तक हेलिकाप्टर में आईं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार देर रात को पहली बार दिवाली मनाने शिमला पहुंचीं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं। दो नवंबर को इनकी दिल्ली वापसी की संभावना है। शिमला के समीप छराबड़ा में प्रियंका का आवास है। प्रियंका केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को वायनाड से चुनाव प्रचार कर लौटीं प्रियंका दिल्ली से चंडीगढ़ तक हेलिकाप्टर में आईं। प्रियंका गांधी का काफिला मंगलवार रात 1 बजकर 55 मिनट पर शिमला से छराबड़ा के लिए रवाना हुआ। रात सवा दो बजे प्रियंका छराबड़ा में अपने घर पहुंची। प्रियंका के शिमला पहुंचते ही पुलिस ने क्षेत्र में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए हैं। संभावित है कि दिवाली की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी छराबड़ा जा सकते हैं।
विज्ञापन