फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka Gandhi in Shimla Himachal Pradesh

प्रियंका गांधी ने लिया मकान का जायजा, बागीचे में टहलीं

Wed, 03 Oct 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Oct 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi in Shimla Himachal Pradesh

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को छराबड़ा में बन रहे निर्माणाधीन घर का जायजा लिया। वह छराबड़ा स्थित निजी होटल से करीब सुबह 10 बजे आशियाना देखने निकलीं। इस दौरान उनके साथ निजी प्लानर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रियंका ने प्लानर से इंटीरियर डेकोरेशन को लेकर भी विचार विमर्श किया। घर के आसपास जमीन पर विकसित फलदार पौधों को निहारा और इनकी उचित देखभाल के निर्देश दिए। प्रियंका बुधवार को भी छराबड़ा में ही रहेंगी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रियंका के मकान को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि नवरात्रों में विधिवत रूप से गृह प्रवेश किया जा सके। प्रियंका कई साल से अपने घर का निर्माण करवा रही हैं। इस भवन निर्माण की शैली को लेकर दो बार प्रियंका गांधी आपत्ति जता चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार भवन का ढांचा खड़ा कर दिया गया था परंतु शैली पसंद न आने पर नए सिरे से मकान तैयार कराया गया है। इस भवन को पहाड़ी शैली में तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed