फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka gandhi home construction in shimla is completed

नवरात्र में पूजा-पाठ के लिए प्रियंका का घर तैयार, मां-बेटी ने लिया जायजा

Fri, 23 Mar 2018 01:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 23 Mar 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi home construction in shimla is completed

राजधानी शिमला में नवरात्र पर पूजा-पाठ के लिए प्रियंका वाड्रा का घर लगभग तैयार हो चुका है। मां सोनिया गांधी के साथ पहुंचीं प्रियंका ने दोपहर 12:00 बजे घर का जायजा लिया। उनके साथ वास्तुकार भी मौजूद रहा।

विज्ञापन


प्रियंका ने वास्तुकार से छत के आकार के साथ काम पूरा करने पर चर्चा की। प्रियंका ने मजदूरों से घर के आसपास फूलों की बगिया तैयार करने को भी कहा।

सोनिया और प्रियंका होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल से निकलकर सीधे निर्माणाधीन भवन पहुंची। करीब एक घंटा भवन के भीतर जायजा लेती रहीं।

पहाड़ी शैली में बनाई है छत

priyanka gandhi home construction in shimla is completed

इसके बाद दोनों होटल लौट आईं। उधर, सोनिया और प्रियंका के शिमला आने से पुलिस महकमा उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद दिखा। भवन के आसपास के इलाके को एसपीजी व हिमाचल पुलिस ने सील कर दिया।

गांव वालों को भी छानबीन के बाद भेजा गया। उल्लेखनीय है कि प्रियंका का यह आशियाना दो मंजिला है। इसमें भीतरी सजावट का काम देवदार की लकड़ी से हो रहा है। मकान की छत पारंपरिक पहाड़ी शैली की स्लेट पोश बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed