फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka gandhi dream home in shimla

नवरात्र में नहीं हो पाएगा प्रियंका वाड्रा का गृह प्रवेश

Sun, 18 Sep 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Sep 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi dream home in shimla

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के मकान का निर्माण कार्य लंबा खिंचता जा रहा है। ऐसे में आश्विन नवरात्र में गृह प्रवेश की संभावना नहीं है। प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह तय कार्यक्रम के मुताबिक छराबड़ा पहुंचीं। यहां से होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल गईं। होटल में थोड़ा विश्राम करने के बाद प्रियंका लगभग 12 बजे अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गईं। यहां उन्होंने फूलों की क्यारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


इसी बीच प्रियंका ने क्यारियों और इस निर्माणाधीन मकान के फोटो भी खींचे। प्रियंका रविवार को नई दिल्ली लौटेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पूरे दिन इस मकान का निरीक्षण किया। मकान के नीचे फूलों की क्यारियों तक एक पगडंडी बनाई गई है। प्रियंका अपने वास्तुकार के साथ इस पगडंडी से नीचे उतरीं। उन्होंने यहां तैनात चौकीदारों को इस क्यारी को ठीक से बनाने के निर्देश दिए। इसमें कई तरह के फूलों की रोपाई करने और इनकी रखवाली करते रहने कहा।

विज्ञापन

शिमला पहुंची प्रियंका, मकान निर्माण को दिए जरूरी निर्देश

priyanka gandhi dream home in shimla

इसके बाद प्रियंका ने मकान परिसर में लगाए गए सेब और अन्य फलों के पौधों को भी देखा। फिर मकान के भीतर-बाहर चक्कर लगाते हुए वास्तुकारों को इसे ठीक से तैयार करने के निर्देश देती रहीं। इस मकान पर काले स्लेटों की छत लगा दी गई है। बिजली की वायरिंग का काम चला हुआ है। अभी इस मकान की मरम्मत का काफी काम शेष बचता है। सूत्रों ने बताया कि पहले ये तय किया गया था कि इसमें गृह प्रवेश आश्विन नवरात्र में हो।

आश्विन नवरात्र शुरू होने को बहुत कम समय बचा है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका पिछले कई वर्षों से छराबड़ा की पहाड़ी पर इस मकान के निर्माण कार्य में लगी हुई हैं। उनके सपनों के इस आशियाने को बनाने में उन्हें बहुत वक्त लग रहा है। कई बार सोनिया गांधी भी उनके इस घर के निर्माण कार्य को देखने छराबड़ा आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed