फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka all round best in himachal police parade

मां का सपना साकार कर प्रियंका बनीं ऑलराउंड बेस्ट

Mon, 01 Apr 2019 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Apr 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
priyanka all round best in himachal police parade
प्रियंका को सम्मानित करते पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी। - फोटो : अमर उजाला

जवाली उपमंडल के मंडोल गांव की प्रियंका कुमारी ने मां का सपना पूरा किया। सकोह वाहिनी के 19वें दस्ते के दीक्षांत समारोह में 187 महिला आरक्षी में ऊंचाई के अनुसार सबसे छोटी प्रियंका को देख सभी दंग रह गए। उन्हें पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने ऑलराउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा। प्रियंका की मां रीना देवी बेटी की इस उपलब्धि की साक्षी बनीं। प्रियंका की ताई प्रेमलता, मौसी बबली देवी, चाची कमली देवी और भाभी करिश्मा मौजूद रहीं।

विज्ञापन


प्रियंका स्नातक अंतिम सत्र की परीक्षा देंगी। उनके सिर से नौ साल की आयु में ही पिता का साया उठ गया था। वह तीसरी कक्षा में थीं, उस समय पिता हरवंश सिंह का निधन हो गया था। माता रीना ने दोनों बेटियों का पालन-पोषण किया। प्रियंका ने दसवीं हाई स्कूल बही पठियार और 12वीं अमनी स्कूल से की है। उन्होंने पीटीसी डरोह तथा सकोह में 19वें दस्ते के इस प्रशिक्षण में सभी क्षेत्रों में दूसरा स्थान हासिल किया। सकोह के प्रशिक्षण में पहले स्थान पर रहीं।

विज्ञापन

आंतरिक प्रशिक्षण में ललिता प्रथम

priyanka all round best in himachal police parade
सागर सिंह को सम्मानित करते पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी। - फोटो : अमर उजाला

19वें दस्ते के आंतरिक प्रशिक्षण में ललिता कुमारी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। परीक्षा कुमारी ने 19वें दस्ते के प्रशिक्षण में दो खिताब जीते। परीक्षा बाह्य और फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ आरक्षी चुनी गईं। प्रथम भारतीय आरक्षित वाहिनी बनगढ़ में चल रहे 20वें दस्ते के प्रशिक्षण के दौरान सभी क्षेत्रों में और आंतरिक प्रशिक्षण में पूर्व सैनिक सागर चंद को ऑलराउंड बेस्ट चुना गया।

वे ऑलराउंड और इंडोर वेस्ट रहे। पूर्व सैनिक से आरक्षी बने रविंद्र कुमार को 20वें दस्ते की दीक्षांत परेड में बाह्य में प्रथम स्थान, जबकि आउट डोर में बेस्ट चुना गया। विवेक चंद्रा को 20वें दस्ते के प्रशिक्षण के दौरान बेस्ट फायरिंग पुरस्कार से नवाजा गया। विवेक ने द्रोणाचार्य का अर्जुन वन फायरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

ममता परेड कमांडर व पूजा सेकेंड कमांडर
दीक्षांत समारोह की परेड में प्रशिक्षण प्राप्त आरक्षी ममता कुमारी ने कमांडर की भूमिका निभाई, जबकि पूजा ने परेड कमांडर के विकल्प के तौर में कमान संभाले रखी। ममता को परेड कमांडर और पूजा को सेकेंड कमांडर के लिए सम्मानित किया गया। 

प्रशिक्षकों को भी मिला सम्मान
समारोह में 19वें दस्ते के प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग देने वाले प्रशिक्षकों को भी पुलिस महानिदेशक ने सम्मानित किया। इनमें मुख्य आंतरिक प्रशिक्षक सवरण सिंह, सुभाष, केवल राम और अश्वनी कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed