फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private schools will be able to recover tuition fees and annual charges

ट्यूशन फीस और एनुअल चार्ज ही वसूल सकेंगे निजी स्कूल

Sat, 16 May 2020 10:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Private schools will be able to recover tuition fees and annual charges
सांकेतिक तस्वीर

निजी स्कूल अब ट्यूशन फीस के साथ एनुअल चार्जिस वसूल सकेंगे। निजी स्कूलों के दबाव में आकर हिमाचल सरकार ने अभिभावकों की फीस कम करने की मांग को लेकर प्रस्ताव में बदलाव कर दिया है। पहले अभिभावकों से सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने की योजना थी। कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव गया था, लेकिन निजी स्कूलों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखने के चलते सरकार ने प्रस्ताव बदल दिया। संभावित है कि एक-दो दिन के भीतर इस बाबत अधिसूचना जारी हो जाएगी।

विज्ञापन


मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ था। नया सत्र शुरू होने के दस दिनों के भीतर ही हिमाचल में 15 मार्च से स्कूल बंद हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार को मांग पत्र सौंप मार्च से मई तक की फीस कम करने की मांग की थी। सरकार ने शिक्षा विभाग को इस बाबत प्रस्ताव बनाने को कहा था। विभागीय अधिकारियों ने बीते दिनों सरकार को प्रस्ताव भेज कर मार्च से मई तक सिर्फ ट्यूशन फीस ली लेने की सिफारिश की थी। अब शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से संशोधित प्रस्ताव भी सरकार को भेज दिया गया है, जिसमें स्पोर्ट्स फंड, कंप्यूटर फीस और एसएमएस फीस न लेने का प्रस्ताव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed