फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private school should solve the matter of fee fund in 15 days after PTA meeting, decision taken in meeting

निजी स्कूल 15 दिन में सुलझाएं फीस और फंड के मामले, बैठक में दिए निर्देश

Wed, 09 Dec 2020 10:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Dec 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Private school should solve the matter of fee fund in 15 days after  PTA meeting, decision taken in meeting
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मुखर अभिभावकों को राहत मिलने की आस जगी है। राजधानी शिमला के 21 निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बैठक की। उन्होंने प्रिंसिपलों को निर्देश दिए कि पीटीए बैठक बुलाकर सभी स्कूल 15 दिन में फीस और फंड का मामला आपसी सहमति से सुलझाएं और इसकी रिपोर्ट दें। साथ ही निजी स्कूल अभिभावकों को फीस को लेकर चेतावनी भरे एसएमएस और ईमेल भेजना बंद करें। 

विज्ञापन


प्रिंसिपलों के साथ बैठक में कोविड-19 के चलते अभिभावकों व प्रबंधन समितियों के बीच निजी स्कूलों की ट्यूशन फीस व वार्षिक फंड के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएवी स्कूल न्यू शिमला, लक्कड़ बाजार, डीएवी टुटू, दयानंद पब्लिक स्कूल, सेंट थामस, लौरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहाल, सेंट एडवर्ड आईवीवाई इंटरनेशनल, लौरेटो पब्लिक स्कूल भराड़ी, ऑकलैंड स्कूल, चैप्सली स्कूल, मोनाल पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट ढली, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल, हेडमास्टरों सहित अतिरिक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान, अतिरिक्त निदेशक नीरज गुप्ता और संयुक्त निदेशक डॉ. आशीथ कुमार मिश्रा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निजी स्कूलों से पूछा- कोरोना संकट में अभिभावकों को क्या राहत दे रहे
हिमाचल के निजी स्कूलों से उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने पूछा कि कोरोना संकट के कारण शिक्षण संस्थान मार्च से बंद हैं। इस स्थिति में लाखों विद्यार्थियों के अभिभावकों को तब से लेकर अब तक आप फीस और फंड को लेकर क्या राहत दे रहे हैं, इसकी जानकारी निदेशालय को भेजी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed