{"_id":"60ca1efa8ebc3e325063974a","slug":"private-operators-started-bus-services-on-686-routes-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी ऑपरेटरों ने हिमाचल में 686 रूटों पर शुरू की बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी ऑपरेटरों ने हिमाचल में 686 रूटों पर शुरू की बस सेवाएं
Wed, 16 Jun 2021 09:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:25 PM IST
सार
निजी बस आपरेटरों ने भी परिवहन सेवाएं शुरू कर दी है। करीब 1000 रूटों पर 686 बसें चलाई गईं। बसों की मरम्मत और खराबी के चलते बसें नहीं चलीं।
विज्ञापन
शिमला में चलीं निजी बसें।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल में परिवहन निगम ने बुधवार को 83 और नए रूटों पर बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। परिवहन निगम की ओर से 1611 रूटों पर परिवहन सेवाएं दी जा रही हैं। सप्ताह के भीतर 25 सौ रूट चलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इधर, निजी बस आपरेटरों ने भी परिवहन सेवाएं शुरू कर दी है। करीब 1000 रूटों पर 686 बसें चलाई गईं। बसों की मरम्मत और खराबी के चलते बसें नहीं चलीं। कई बसों की पासिंग भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
आज हिमाचल में 1500 के करीब बसें चलाई जा सकती हैं। हिमाचल में निजी बस ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त कर बुधवार को बसें चलाना शुरू कर दी है। प्रदेश में निजी आपरेटरों की 32 सौ के करीब बसें हैं। इसमें कुछ ही बसें चलाई गई है। निजी बस ऑपरेटर संघ के महासचिव रमेश कमल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते ज्यादातर बसों के चालक व परिचालक घर गए हुए हैं। वह वापस नहीं लौटे हैं। ऐसे में फिलहाल निजी बसें कम चल रही है।
विज्ञापन
कहां कितनी निजी बसें चली
ऊना 30, कांगड़ा 150, हमीरपुर 35, बिलासपुर 40, मंडी 40, कुल्लू 100, शिमला 45, सोलन 45, रामपुर 25, चंबा 85, सिरमौर 90 बसें शामिल हैं।