{"_id":"5ba1e18c867a557eb1675e67","slug":"private-company-given-job-offer-women-prisoner-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: हत्या के जुर्म में सजा काट रही महिला, निजी कंपनी ने भेजा नौकरी का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: हत्या के जुर्म में सजा काट रही महिला, निजी कंपनी ने भेजा नौकरी का ऑफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की हमीरपुर जिला जेल में ओपन श्रेणी कैदी के रूप में हत्या के अपराध की सजा काट रही एक महिला बंदी को हमीरपुर की एक कंपनी ने नौकरी ऑफर की है। जेल विभाग का दावा है कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में यह पहला मामला होगा, जब जेल में बंद किसी महिला कैदी को निजी कंपनी ने नौकरी का प्रस्ताव भेजा है। उसे कंपनी ने सात हजार रुपये वेतन पर पीयून की नौकरी ऑफर की है।
विज्ञापन
सोमवार को कंपनी ने डीजी जेल सोमेश गोयल को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। गोयल ने बताया कि यह पहली बार है कि जब किसी जेल में बंद महिला कैदी को उसकी काबिलियत के हिसाब से नौकरी का ऑफर आया है। उन्होंने कहा कि जेल विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि जेल में बंद कैदियों को उनकी काबिलियत के अनुसार काम दिया जाए।
विज्ञापन
इससे न सिर्फ उनके अंदर सकारात्मक कार्य करने की इच्छा बढ़ेगी, बल्कि सजा पूरी कर जब वह जेल से बाहर जाएंगे तो वे अपराध की दुनिया में जाने के बजाय अपने हुनर के अनुसार काम कर सकेंगे। चूंकि पुरुष बंदियों को तो ओपन श्रेणी में लाकर जेल के बाहर भी काम करने के लिए भेजा जाता था। लेकिन यह प्रदेश की अकेली ऐसी महिला बंदी है जिसे ओपन श्रेणी के तहत जेल से बाहर काम करने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
81 महिला बंदी है प्रदेश में
प्रदेश में वर्तमान में दो मॉडल सेंट्रल जेल समेत कुल 14 जेल व उप जेल हैं। इन सभी जेलों में कुल 81 महिला कैदी विभिन्न अपराधों के लिए अपनी सजाएं काट रही हैं। गोयल बताते हैं कि ओपन श्रेणी में लाने के लिए कई तरह के मानक रखे गए हैं जिनपर खरा उतरने के बाद ही किसी भी कैदी को ओपन एयर कैटेगरी में रखा जाता है।