फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private companies will fill up 2800 various post in himachal

हिमाचल में भरे जाएंगे 2800 पद, उम्मीदवारों के लिए ये योग्यता जरूरी

Tue, 24 Sep 2019 05:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
private companies will fill up 2800 various post in himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के द्वार खुल गए हैं। हिमाचल में 25 कंपनियों 2800 पद भरने जा रही है। हमीरपुर के टाउन हाल में 28 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा। 

विज्ञापन


 श्रम आयुक्त और निदेशक रोजगार शिमला से मिले निर्देशों पर बेरोजगार युवकों और युवतियों के लिए श्रम और रोजगार विभाग की ओर से यह मेला लगाया जा रहा है। 

जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने बताया कि इस मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु के 8वीं, 10वीं, जमा दो पास के अलावा बीएससी, बीकॉम, बीए, बीसीए, बीबीए पास आवेदकों के अतिरिक्त आईटीआई टर्नर, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और रेफ्रीजरेटर एयर कंडीशनर्स के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

इन कंपनियों में मिलेगा रोजगार


इसके अलावा फार्मेसी में डिप्लोमा, बी-फार्मा, एम-फार्मा, फूड टेक्नोलॉजिस्ट, एमएससी, बायो टेक्नोलॉजी कंप्यूटर एप्लीकेशन और मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त आवेदकों की भी भर्ती की जाएगी। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पदों पर मोहाली स्थित आउटसोर्स एजेंसी की ओर से 12वीं,  स्नातक तथा अंग्रेजी भाषा में बोलने में कुशल आवेदकों के लगभग 2000 पदों की भर्ती की जाएगी। 

इसके अतिरिक्त होटल प्रबंधन में प्रशिक्षित और इस व्यवसाय में अनुभव प्राप्त सैफ, स्टीवर्ड, रूम अटेंडेंट, सेल्स मैनेजर के 80 पदों पर होटल में भर्ती की जाएगी। इस मेले में प्रदेश में स्थित कंपनियां अशोका लीलैंड, ल्यूमिनस पावर लिमिटेड,  जिंदल कोटेक्स, श्री बालाजी उपक्रम, सुडेक्य  इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पनैशिया बायोटेक लिमिटेड, सन फार्मा इंडस्ट्रीज  प्राइवेट लिमिटेड, प्रीमियर अल्कोबे प्राइवेट लिमिटेड, हैवल इंडया लिमिटेड, एरिका होटल ग्रुप, अंकित इंटरनेशनल, स्टैंडफोर्ड लैबोरेट्रीज, ग्राऊंड केबल इंडस्ट्रीज कंपनियां भाग ले रही हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा अपने साथ तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली मूल निवास प्रमाण पत्र और शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र सहित इस रोजगार मेले में भाग लें। इसके अतिरिक्त जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-22318 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed