फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private bus rolls near MLA crossing, one youth injured

Shimla News: एमएलए क्रॉसिंग के पास निजी बस लुढ़की, एक युवक घायल

Tue, 26 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Private bus rolls near MLA crossing, one youth injured
सर्कुलर रोड पर सुबह पेश आया हादसा
विज्ञापन

बस अड्डे से शोघी की तरफ जारी रही यह बस

शिमला। राजधानी में एमएलए क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक बाइक से टक्कर के बाद बस अंनियंत्रित होकर करीब 100 फुट ढलान पर जंगल में पेड़ों से टकराकर रुक गई।
हादसे के वक्त बस में चालक, परिचालक सहित करीब 15 यात्री सवार थे। कुछ देर तक यात्रियों की सांसें अटकी रही। गनीमत रही कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए। बाइक सवार रिषभ चौधरी पुत्र राजकुमार, तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा निवासी को गंभीर चोंटें आई हैं। घायल रिषभ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विजुअल विभाग में पढ़ाई कर रहा है। इसका आईजीएमसी से उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने बचाव टीम के साथ बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बहार निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जांच के मुताबिक बस, अड्डे से शोघी रूट पर थी। एमएलए क्रॉसिंग के पास बाइक को बचाने के चक्कर से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बालूगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य लिए है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने भी घायल युवक को फौरी राहत पर 10 हजार की राशि दी है।
विज्ञापन


लोगों ने फुटओवर ब्रिज की उठाई मांग
एमएलए क्रॉसिंग, टूटीकंडी क्रॉसिंग और पुराने बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें पैदल आवाजाही के दौरान अधिकतर मौतें हुई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से इन स्थानों पर हादसों को रोकने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग की है। वैशाली, भारती, सुरेंद्र और मोहेंद्र ने बताया कि फुटओवर ब्रिज बनने से मुख्य सड़क से दूसरी तरफ आवाजाही करने में परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने तेज गति वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य सड़क पर आधुनिक कैमरों को लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article