फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private bus accident in Mandi 13 injured

ब्रेक फेल होने से निजी बस पलटी, 13 स्कूली छात्राओं समेत 15 घायल

Sun, 24 Jun 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sun, 24 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
private bus accident in Mandi 13 injured

गरली स्कूल वैन हादसे के तीसरे दिन जिला मंडी में एक और सड़क हादसा हुआ है। मनाली चंडीगढ़ मार्ग पर सुंदरनगर के पास जड़ोल में निजी बस के सड़क पर पलटने से उसमें सवार 13 छात्राओं समेत पंद्रह सवार घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


शनिवार को कन्या स्कूल सुंदरनगर में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद ध्वाल स्कूल की छात्राएं निजी बस से घर लौट रही थीं। जड़ोल के पास हादसा हो गया। हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही विधायक राकेश जम्वाल और एसडीएम राहुल चौहान ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। एसएचओ सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो छात्राओं के साथ नहीं था कोई शिक्षक, होगी कार्रवाई

private bus accident in Mandi 13 injured

टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सरकारी स्कूल की छात्राएं बिनी किसी शिक्षक के संरक्षण में अकेले ही घर भेज दी गईं। जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं होना चाहिए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर बस में कोई भी शिक्षक सवार नहीं था।

ऐसे में प्रश्र उठ रहे हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर आखिर कैसे छात्राओं को अकेले भेज दिए गया। उधर, उपनिदेशक अशोक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। बिना किसी शिक्षक के विद्यार्थियों को इस तरह से नहीं भेजा जा सका। अगर कोताही निकली तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी।

ब्रेक नहीं लगी, पहाड़ी से टकरानी पड़ी बस

private bus accident in Mandi 13 injured

बस चालक पवन कुमार का कहना है कि जड़ोल में जैसे ही वह पहुंचा तो उसने बस को ब्रेक लगाने की कोशिश की। लेकिन बस में ब्रेक नहीं लगी। हादसे से बचने के लिए उसने बस पर नियंत्रण करना चाहा, लेकिन हुआ नहीं। उसने मजबूरन बस को पहाड़ की तरफ मोड़ा। पहाड़ी से टकराने के बाद बस पलट गई। 

घायलों की सूची- घायलों में स्कूली छात्रा दया (15) पुत्री रतन लाल गांव खुराहल डैहर, कल्पना (16) पुत्री जय सिंह गांव बनीहन ध्वाल, वंदना (16) पुत्री किशन सिंह गांव बनीहन ध्वाल, कोमल (17) पुत्री राज कुमार गांव बाड़ी ध्वाल, ऋषि (16) पुत्री राजेंद्र कुमार गांव ध्वाल, रक्षा (14) पुत्री तुलसी राम गांव रोपा ध्वाल, कुसम (15) पुत्री राजकुमार गांव बाड़ी ध्वाल।

शैली (15) पुत्री संदीप कुमार गांव खुराहल, प्रियंका (15) पुत्री जीत राम गांव रोपा ध्वाल, सविता (15) पुत्री संदीप कुमार गांव खुराहल, वंदना (17) पुत्री खेम राज गांव एनीषा ध्वाल, आंचल (17) पुत्री देश राज गांव पधाना ध्वाल सहित दीपक कुमार (22) पुत्र जय लाल गांव ननावां, बस चालक पवन कुमार (28) पुत्र रोशन लाल गांव हराबाग, बस परिचालक रवि कुमार (32) पुत्र भाग सिंह गांव सोहर बरोटी शामिल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed