{"_id":"6219cb7fbc8e192e8426fa34","slug":"private-bus-accident-in-kullu-bhuntar-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: भुंतर में चहारदीवारी से टकराई निजी बस, दो छात्राएं और महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: भुंतर में चहारदीवारी से टकराई निजी बस, दो छात्राएं और महिला घायल
Sat, 26 Feb 2022 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Feb 2022 05:15 PM IST
सार
कुल्लू से भुंतर जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर चहारदीवारी और गेट से टकरा गई। बस में स्कूल और बीएड कॉलेज के विद्यार्थी व आम लोग सवार थे।
विज्ञापन
गेट से टकराई निजी बस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक निजी बस भुंतर के सैनिक चौक के पास चहारदीवारी से जा टकराई। हादसे में दो छात्राएं और एक महिला घायल हो गई है। तीनों के सिर में चोटें आई हैं। इनका उपचार तेगूबेहड़ अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुल्लू से भुंतर जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर चहारदीवारी और गेट से टकरा गई। बस में स्कूल और बीएड कॉलेज के विद्यार्थी व आम लोग सवार थे।
विज्ञापन
घायलों की पहचान 34 वर्षीय मोनिका राणा पत्नी राकेश राणा निवासी मौहल, 21 वर्षीय प्रीति पुत्री सेसराम निवासी भुट्टी कॉलोनी और 16 वर्षीय रिया पुत्री विजय कुमार तेगुबेहड़ के रूप में हुई है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन