फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private bus accident in bilaspur himachal pradesh

बिलासपुर में निजी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 22 घायल

Mon, 05 Nov 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/जुखाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/जुखाला Updated Mon, 05 Nov 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
private bus accident in bilaspur himachal pradesh

धनतेरस के दिन हिमाचल के बिलासपुर जिले के नम्होल क्षेत्र में दगसेच के पास एक निजी बस (एचपी69-8686) पलट गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई और 22 लोग घायल हुए हैं। एक गंभीर घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बस अपने रूट पर बरठीं से शिमला को जा रही थी, जैसे ही यह बस दगसेच के पास पहुंची वैसे ही पलट गई। यह बस सड़क से करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग फौरन सहायता के लिए पहुंच गए जिन्होंने बस में सवार यात्रियों को सड़क तक पहुंचाया और वहां से अपने निजी वाहनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंडेय व जिला अस्पताल बिलासपुर तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


हादसे में समोह के नेरस गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग ठाकुर दास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बिलासपुर अस्पताल पहुंचे घायलों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते बस चालक बस पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाया और बस खाई में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर बिलासपुर से एसपी और एएसपी भी पहुंच गए थे, जिन्होंने बचाव व राहत कार्य में सहयोग किया। प्रशासन की और से फौरी राहत भी दी गई है। गंभीर रूप से घायलों को 10 हजार रुपये और सामान्य रूप से घायल को पांच हजार तथा मृतक के परिजनों को 50 हजार की राहत दी है।

हादसे में यह लोग हुए घायल

private bus accident in bilaspur himachal pradesh

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे में विजयपुर के मुरलीधर (43), बिलासपुर की मनीषा (43), धुंधन के परमानंद (45), हरनोड़ा के रतन लाल (47), बिलासपुर के राकेश कुमार (48) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंडेय में चल रहा है।

जबकि घुमारवीं के तुलसी राम (51), नोआ के अनंत राम (53), औहर के राकेश कुमार (42), औहर की रोशनी देवी (30), मटयाल की प्रियंका (27), नैन गुजर के बाबूराम, झंडूता के विकास कुमार (21), झंडूता के पियूष (8), झंडूता की इंद्रा देवी (30), बड़सर हमीरपुर के  अजय कुमार (30), बड़सर के चिराग (3), बड़सर की रीना (27), घुमानी कंदरौर के लाल चंद (60), झंडूता के विशाल ठाकुर (17), अमरपुर के दौलतराम (55), चरणमोड़ के राजेश कुमार (61) का इलाज जिला अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed