{"_id":"57321c3b4f1c1bdf6e919af7","slug":"private-bus-accident-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई पर झूल गई सवारियों से भरी बस, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई पर झूल गई सवारियों से भरी बस, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
तंग सड़क पर सामने से आ रहे दूसरे वाहन को पास देते समय अचानक बस के दो पहिये सड़क से बाहर चले गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा-होली मार्ग पर घरटैली नाला के समीप मंगलवार को सवारियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गई। गनीमत रही कि असंतुलित होने के बावजूद बस सड़क से नीचे नहीं गई, नहीं तो बड़ा बस हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह बस चंबा से सुबह के समय होली व न्याग्रां के लिए जाती है। जैसे ही यह बस सवारियों को लेकर घरटैली नाला के पास पहुंची। वहां पर नाले पर कई वाहनों की धुलाई चल रही थी। ऐसे में पहले से तंग सड़क पर सामने से आ रहे दूसरे वाहन को पास देते समय अचानक बस के दो पहिये सड़क से बाहर चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद बस के वजन से सड़क के नीचे की मिट्टी भी धंसनी शुरू हो गई। एकाएक सवारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। खाई की तरफ झूल रही बस से सभी सवारियां एक-एक करके बाहर निकलने में कामयाब रहीं। इसके बाद सवारियों ने मिलकर खाई की तरफ पत्थरों से वैकल्पिक डंगे का निर्माण किया और चालक ने बस को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
क्या हादसे के बाद जागेगा लोनिवि?
सवारियों में धर्म सिंह, भगत राम, श्याम लाल, रत्न चंद व अन्य ने बताया कि घरटैली नाला में कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इस ब्लैक स्पाट की समस्या हल करने के लिए लोनिवि ने अभी तक जहमत नहीं उठाई है।
जिसका खामियाजा कभी भी यहां से वाहन लेकर गुजरने वाले वाहन चालकों को भुगताना पड़ सकता हे। लोगों ने मांग की है कि लोनिवि शीघ्र इस स्थान पर वाहनों की धुलाई बंद करवाकर सड़क पर क्रैश बैरियर और पैरापिट लगाए। इस बारे में लोनिवि गरोला के कनिष्ठ अभियंता जालम सिंह ने बताया कि समस्या का हल शीघ्र कर दिया जाएगा।