फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prisoners clash over blankets in Kathu jail, one injured

Shimla News: कैथू जेल में कंबल के लिए भिड़ गए कैदी, एक घायल

Sat, 23 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prisoners clash over blankets in Kathu jail, one injured
चिट्टे के केस में जेल में बंद है दोनों
विज्ञापन

घायल का आईजीएमसी अस्पताल में करवाया उपचार

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कैथू जेल में कंबल को लेकर दो कैदी आपस में भिड़ गए। इसमें एक कैदी को चोटें आई हैं। इसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।
बालूगंज पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों कैदी एक ही बैरक में रखे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार मामला बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे का बताया जा रहा है जब गौरव और ध्रुव के बीच कंबल को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान ध्रुव ने गौरव पर हमला कर दिया। इससे उसकी दाहिनी आंख के नीचे चोट आई है। मामले की सूचना मिलते ही जेल स्टाफ ने बीचबचाव कर दोनों को छुड़ाया और गौरव को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही जेल प्रशासन ने मामले की सूचना शिमला पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि गौरव की आंख के नीचे आई चोट में टांके लगे हैं। दोनों आरोपी चिट्टे के केस में विचाराधीन कैदी हैं। ध्रुव 24 अक्तूबर 2024 से कैथू जेल में बंद हैं। वह न्यायिक प्रक्रिया के तहत ट्रायल का सामना कर रहे हैं। गौरव 20 अगस्त से यहां पर बंद है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और गौरव के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भी मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article