फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prisoner hidden the mobile phone in his underwear in kanda jail

कंडा जेल में मोबाइल पर दो माह तक गेम खेलता रहा कैदी

Wed, 19 Jun 2019 11:33 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jun 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
prisoner hidden the mobile phone in his underwear in kanda jail

केंद्रीय आदर्श जेल कंडा में हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी से जो मोबाइल फोन बरामद किया गया, उसे वह अपने अंडरवियर में छिपाकर रखता था। जेल की सुरक्षा में इतनी बड़ी सेंध लग गई।

विज्ञापन


कैदी दो माह तक जेल में फोन से वीडियो गेम खेलता रहा, लेकिन जेल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।  इसी मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को पूछताछ में कैदी जसवीर ने बताया कि करीब दो महीने पहले जेल में उससे मिलने आए परिचितों ने उसे मोबाइल फोन दिया था।
विज्ञापन


पुलिस को पता न चले, इसलिए वह मोबाइल फोन अंडरवियर में छिपाकर रखता था। हालांकि बड़ा सवाल यह उठता है कि इतने दिन तक जेल प्रशासन और पुलिस कर्मियों को कैदी के पास मोबाइल होने की भनक कैसे नहीं लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में सुरक्षा गार्डों और कैदियों में दोस्ताना माहौल

prisoner hidden the mobile phone in his underwear in kanda jail

आखिर फोन को चार्ज भी तो करना पड़ता होगा। आशंका जताई जा रही है कि इसमें जेल प्रशासन का कोई कथित कर्मचारी उसकी मदद करता रहा। हालांकि यह जांच का विषय है। बता दें कि 31 मई को कंडा में जेल प्रशासन ने बैरकों में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

इस दौरान बैरक नंबर-2 में बंद कैदी जसवीर से चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन बरामद हुआ था। जसवीर के अलावा बैरक में करीब 12 से 15 कैदी थे। सूबे की जेलों में पुराने दिनों की अपेक्षा मौजूद समय में जेल का माहौल बदल गया है।

जेल प्रशासन की ओर से कैदियों को सुधारने के लिए जेल के अंदर कई गतिविधियां करवाई जा रही हैं। कैदियों की आमदनी हो, इसके लिए कैदियों को जेल के बाहर भी भेजा जाता है, ताकि कैदी जेल से बाहर निकलकर एक सभ्य व्यक्ति बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed