{"_id":"62094893c5616358cf104c38","slug":"priority-will-be-given-to-construction-of-roads-in-jubbal-kotkhai-rohit-shimla-news-sml3995019155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल-कोटखाई में सड़कों के निर्माण को दी जाएगी प्राथमिकता : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल-कोटखाई में सड़कों के निर्माण को दी जाएगी प्राथमिकता : रोहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई में बागवानी और पर्यटन की दृष्टि से सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। यह बात विधायक रोहित ठाकुर ने पराली और शिल्ली पंचायत में जन आभार कार्यक्रम के दौरान कही। कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक सड़क घनत्व जुब्बल कोटखाई में है।
ठियोग हाटकोटी सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मिला था। विश्व बैंक की ओर से वित्तपोषित ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना का निर्माण कार्य भी पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाया गया। इस सड़क पर 475 करोड़ खर्च किए गए। ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना के कार्य में गति आई है। शेष बचे 8 प्रतिशत निर्माण कार्य को इस वर्ष पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
पराली पंचायत में ओडी-मडाण-गाड़नू संपर्क सड़क को जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जाएगा और डीम, डकैड गांव की सड़कों को पक्का किया जाएगा। इसी प्रकार शिल्ली पंचायत के जाचली-बाइना और प्रावंठी-भगोली-दोगरी संपर्क मार्ग को भी शीघ्र पक्का करने और शिरठी गांव को सड़क से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
गुगलीधार में 1.54 करोड़ की लागत से 22 केवी के विद्युत नियंत्रण केंद्र का नवीनीकरण किया जाएगा। जन आभार कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पराली की प्रधान मीनाक्षी माजटा, उपप्रधान विनीत चौहान, बीडीसी सदस्य कोमल हांजटा, पूर्व प्रधान हेत राम, कौशल्या शर्मा, माया राम, यशपाल, शिल्ली पंचायत के प्रधान किरपा राम भी मौजूद रहे। संवाद