दोहरा जश्न मनाने में डूबा अटल का गांव प्रीणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोल-नगाड़े, पटाखे, मिठाइयां और एक-दूसरे के गले लगकर लोग बधाइयां दे रहे हैं। खुशी लोगों के चेहरों पर तैर रही है। हर ओर उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी माहौल के बीच गांव की सजावट भी की जा रही है। दिवाली सरीखा कुछ ऐसा नजारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव मनाली से सटे प्रीणी का है।
वीरवार को अटल के जन्मदिन की तैयारियों में जुटे प्रीणी वासियों की खुशी उस समय दोगुनी हो गई जब उन्हें अपने प्रिय नेता को भारत रत्न देने की खबर मिली। प्रीणी में आज भी वाजपेयी का घर मौजूद है। वाजपेयी का जन्मदिन प्रीणी गांव के लोग पूजा अर्चना कर मनाएंगे। नव ग्रह पूजन का इंतजाम किया गया है।
पूजा अर्चना कर गांव वाले उनकी लंबी उम्र व स्वास्थ्य की दुआ करेंगे। प्रीणी पंचायत के प्रधान ठाकुर दास ने बताया कि गांव वालों की इच्छा है कि वाजपेयी फिर प्रीणी आएं और सबसे मिलें। भारत रत्न मिलने की बधाई देने के लिए गांव के लोग दिल्ली जाकर वाजपेयी से मिलेंगे।
पंडित को खुद दक्षिणा भेजते हैं अटल
पंचायत प्रधान ठाकुर दास ने खुलासा किया कि वाजपेयी के हर बार प्रीणी में जन्मदिवस मनाने पर पंडित का दी जाने वाली दक्षिणा बाकायदा अटल द्वारा दिल्ली से भेजी जाती है।
हे ईश्वर, मुझे इतनी ऊंचाई कभी मत देना
वाजपेयी के प्रीणी स्थित घर के चौकीदार सुखराम ने बताया कि वाजपेयी को प्रीणी से इतना लगाव है कि वे अपने सेक्रेटरी के माध्यम से गांव के प्रत्येक शख्स के बारे में जानकारी जुटाते हैं।
पहाड़ पर जमी बर्फ को देखकर ही सुखराम के सामने उन्होंने अपनी मशहूर कविता ‘ऊंचे पहाड़ पर घास नहीं उगती सिर्फ बर्फ जमती है.... हे ईश्वर, मुझे इतनी ऊंचाई कभी मत देना कि मैं अपनों को गले न लगा सकूं’ की रचना की थी।
जन्मदिन पर प्रीणी गांव के लोग करेंगे पूजा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के जन्मदिवस पर उन्हें भारत रत्न दिए जाने की खुशखबरी से उनके मनाली स्थित प्रीणी गांव में लोगों की खुशी दोगुनी हो गई है। कई रोज पहले से हीवाजपाई के जन्मदिवस को मनाने की तैयारियों मे जुटे उनके पड़ोसियों ने इस सूचना पर पटाखे फोड़े तथा एक दुसरे को लडडू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
हालांकि असली जश्न उनके जन्मदविस पर 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। पूर्व पीएम कविता रचने को साठ के दशक से ही मनाली आते रहे हैं। मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य से आकृर्षित होकर ही अटल बिहारी वाजपाई ने मनाली में आशियाना सजाया। प्रीणी के पंचायत प्रधान ठाकुर दास का कहना है कि वाजपाई का प्रीणीवासियों से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। लिहाजा उनके 90वें जन्मदिवस पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना को पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया।