{"_id":"5d627ef08ebc3e014c4b3e17","slug":"principal-seeks-record-of-deceased-teacher-for-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति के लिए मांग लिया दिवंगत शिक्षक और मौजूदा बीडीओ का बायोडाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति के लिए मांग लिया दिवंगत शिक्षक और मौजूदा बीडीओ का बायोडाटा
Tue, 27 Aug 2019 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में अध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाने की कवायद शुरू की गई है। लेकिन इससे जुड़ी सूची में कई नाम ऐसे हैं जो या तो इस दुनिया में ही नहीं हैं या दूसरे विभागों में कार्यरत हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने पदोन्नति के लिए जिलों के उच्च शिक्षा उपनिदेशकों को 73 अध्यापकों की सूची भेजकर इनका बायोडाटा भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि सूची में सबसे पहला नाम कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले अर्थशास्त्र के अध्यापक रहे बृजेश शर्मा का है। उनकी मृत्यु हुए करीब डेढ़ दशक बीत चुका है। सूची में बृजेश शर्मा की वर्तमान तैनाती खनियारा स्कूल में बताई गई है।
विज्ञापन
सूची में 26वें नंबर पर फिजिक्स के अध्यापक चंद्रबीर सिंह का नाम भी शामिल है। उनका वर्तमान तैनाती स्थान हारचकियां दर्शाया गया है, जबकि चंद्रबीर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास करके वर्तमान में बीडीओ के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा गुरुदेव ने बताया कि यदि सूची में मृतक अध्यापक का नाम शामिल है, तो उनका बायोडाटा शिक्षा विभाग को नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ‘मोस्ट अर्जेंट’ अधिसूचना
उच्च शिक्षा विभाग की प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए अध्यापकों के बायोडाटा भेजने के लिए 21 अगस्त को जारी अधिसूचना मोस्ट अर्जेंट है। अधिसूचना के सबसे ऊपर जहां टाइम बाउंड/अर्जेंट दर्शाया गया है, वहीं अधिसूचना के अंत में बड़े अक्षरों में मोस्ट अर्जेंट लिखा गया है।