{"_id":"5d8398418ebc3e015a2228b1","slug":"principal-secretary-reprimanded-for-not-using-education-partner-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा साथी एप का इस्तेमाल न करने पर प्रधान सचिव ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा साथी एप का इस्तेमाल न करने पर प्रधान सचिव ने लगाई फटकार
Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों के फर्जी निरीक्षण रोकने के लिए जुलाई माह में मुख्यमंत्री द्वारा लांच किए गए शिक्षा साथी एप का इस्तेमाल न करने पर प्रधान सचिव शिक्षा ने विभागीय अधिकारियों को लताड़ लगाई है।
विज्ञापन
गुरुवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि कई जिलों में इस एप का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रधान सचिव ने विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर इस बाबत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों के निरीक्षण के लिए शिक्षा साथी एप लांच किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट वहीं से अपलोड करने की व्यवस्था की गई है। मौके के फोटो भी अपलोड करने को कहा गया है। बैठक में शिक्षा निदेशकों सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन