फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Principal secretary education KK Pant angry over poor quality of smart uniform

स्मार्ट स्कूल वर्दी का रंग फीके पड़ने की शिकायतों पर प्रधान सचिव तल्ख

Thu, 28 Nov 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Principal secretary education KK Pant angry over poor quality of smart uniform
प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली स्मार्ट स्कूल वर्दी की गुणवत्ता जांचने वाली प्रक्रिया को और कड़ा किया जाएगा। दोन-तीन बार धुलाई में कई जगह वर्दी के रंग फीके पड़ने की शिकायतों पर प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने कड़ा संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को विभागीय अधिकारियों से बैठक करते हुए उन्होंने हर शिकायत पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि अगले साल के लिए जांच प्रक्रिया को और सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में दोपहर 12 से दो बजे तक प्रधान सचिव ने स्मार्ट स्कूल वर्दी को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर स्कूल में जब दिल्ली की लैब से सैंपल चैक करवाने के बाद वर्दी बांटी गई तो गुणवत्ता पर सवाल क्यों उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा निदेशालय को हर उस स्कूल से रिपोर्ट तलब करने को कहा जहां-जहां से वर्दी की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। भविष्य के लिए खरीदी जाने वाली वर्दी की प्रक्रिया के नियमों को सख्त करने के भी उन्होंने आदेश दिए।

बता दें कि निजी स्कूलों का मुकाबला करने के लिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पहली बार दी गई स्मार्ट स्कूल वर्दी का रंग उतरने लग पड़ा है। कांगड़ा, मंडी और सोलन जिले से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई हैं।


दो-तीन बार धोने पर पैंट और कमीज के रंग फीके पड़ने का अभिभावकों ने आरोप लगाया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8.30 लाख विद्यार्थियों को अटल स्कूल वर्दी योजना के तहत पहली बार स्मार्ट वर्दी दी गई है। साल 2018-19 के लिए 57.90 करोड़ से स्मार्ट वर्दी की खरीद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed