फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Principal-headmaster will be retired in the middle session in Himachal

हिमाचल में प्रिंसिपल-हेडमास्टर बीच सत्र में ही होंगे सेवानिवृत्त

Thu, 08 Aug 2019 11:56 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Aug 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Principal-headmaster will be retired in the middle session in Himachal
फाइल फोटो

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त प्रिंसिपल और हेडमास्टर शैक्षणिक सत्र के बीच में ही सेवानिवृत्त होंगे। पूरा सत्र सेवाएं देने के लिए इन पर सामान्य अध्यापक के तौर पर पढ़ाने की शर्त लगाई गई है। नई तबादला नीति में शिक्षकों की साल में एक ही दिन सेवानिवृत्ति करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


अगर प्रिंसिपल और हेडमास्टर भी बीच सत्र में सेवानिवृत्त होने की जगह 31 मार्च को पद मुक्त होना चाहेंगे तो उन्हें अपने शेष कार्यकाल में प्रशासनिक पद छोड़ सामान्य शिक्षक की तरह पढ़ाना होगा। इनकी जगह नए प्रिंसिपल और हेडमास्टर तैनात होंगे।
विज्ञापन


प्रस्तावित नई तबादला नीति के तहत बीच सत्र में सेवानिवृत्ति की आयु पर पहुंचने वाले सामान्य शिक्षकों को चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान सेवाएं देना अनिवार्य रहेगा। ये बीच सत्र में सेवानिवृत्त नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के पास बीच सत्र में सेवानिवृत्ति लेने का विकल्प रहेगा। प्रिंसिपल और हेडमास्टर अगर चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान सामान्य शिक्षक के तौर पर सेवाएं देना चाहें तो उन्हें शिक्षा विभाग को पहले सूचित करना होगा।

शैक्षणिक सत्र के बीच सेवानिवृत्त होने वाले प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों का ब्योरा शिक्षा विभाग ने जुटाना शुरू कर दिया है। इस बाबत विस्तृत प्रस्ताव तैयार होते ही सरकार की मंजूरी के लिए मामला कैबिनेट बैठक में ले जाया जाएगा। सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 से हिमाचल में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए एनआईसी को सॉफ्टवेयर बनाने का काम दिया गया है। 

नई तबादला नीति के तहत शिक्षकों को बीच सत्र की जगह साल में एक बार सेवानिवृत्त करने का प्रस्ताव है। ऐसे में अगर प्रिंसिपल और हेडमास्टर भी अन्य शिक्षकों की तरह एक साथ सेवानिवृत्त होना चाहेंगे तो उन्हें शेष कार्यकाल में सामान्य शिक्षक की तरह पढ़ाना होगा। इनकी जगह वरिष्ठता के आधार पर अन्य शिक्षकों को प्रिंसिपल, हेडमास्टर बनाया जाएगा।- सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed