फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Primary school building at risk due to late-night landslide in Malyana.

Shimla News: मल्याणा में देर रात भूस्खलन होने से प्राइमरी स्कूल भवन को खतरा

Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Primary school building at risk due to late-night landslide in Malyana.
स्कूल के पिछली तरफ बना कच्चा रास्ता टूटा
विज्ञापन

पार्षद शांता वर्मा ने लिया मौके का जायजा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में जारी भारी बारिश के कारण शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे मल्याणा वार्ड के जाखा में भूस्खलन हो गया। इससे यहां बने प्राइमरी स्कूल के भवन को खतरा पैदा हो गया है। भवन के ठीक पिछली तरफ पैदल रास्ता बना है जो टूट गया है।


इसका मलबा भवन परिसर में गिरा है। हालांकि स्कूल परिसर के लिए लगाई लोहे की जाली में यह मलबा अटक गया। सूचना मिलते ही पार्षद शांता वर्मा ने शनिवार को मौके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां राहत कार्य शुरू किए जाएंगे। भूस्खलन से फिलहाल स्कूल को खतरा नहीं है लेकिन यहां जल्द डंगा लगाया जाना जरूरी है। शनिवार दोपहर 3:00 बजे के बाद हुई तेज बारिश से भी शहर में कई जगह रास्तों और सड़कों पर मलबा आ गया। सर्कुलर रोड पर टिंबर हाउस के पास नाला बंद हो गया जिससे इसका पानी सड़क पर बहने लगा। इससे पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लगातार हो रही बारिश के कारण गिरि और गुम्मा में भी गाद आ रही है। इसके चलते शहर को 40 एमएलडी तक ही पानी मिल रहा है। आमतौर पर शहर को 50 एमएलडी पानी मिलता है। पेयजल आपूर्ति घटने से शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई में भी कट लग रहा है। कंपनी का कहना है कि गिरि और गुम्मा से आपूर्ति घटने पर सतलुज योजना से सप्लाई बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article