फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   primary assistant teachers in himachal will be regularised after training

ट्रेनिंग पूरा करने के बाद पक्के होंगे पैट शिक्षक

Thu, 31 Mar 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 31 Mar 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
primary assistant teachers in himachal will be regularised after training
विधानसभा प्रश्नकाल में सीएम वीरभद्र सिंह ने सदन में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्राथमिक स्कूलों में पैट शिक्षकों को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नियमित किया जाएगा। बीएड और नॉन बीएड के लिए प्रशिक्षण का समय तय किया गया है। एनसीटीई के निर्देशों के मुताबिक जेबीटी का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ही इन शिक्षकों को नियमित किया जा सकेगा।

विज्ञापन


डलहौजी की विधायक आशा कुमारी के स्थान पर ज्वालामुखी के कांग्रेस विधायक संजय रतन ने प्रश्नकाल में सवाल किया कि नॉन बीएड और बीएड करने वाले शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण की अलग-अलग अवधि निर्धारित की गई है। दोनों श्रेणियों को एक साथ नियमित किया जाना चाहिए। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 3420 प्राथमिक सहायक शिक्षक हैं।
विज्ञापन


उनके लिए दो साल की ट्रेनिंग रखी गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बिलासपुर में 155, चंबा में 284, हमीरपुर में 95, कांगड़ा में 857, किन्नौर में 29, कुल्लू में 230, लाहौल स्पीति में 65, मंडी में 474, शिमला में 453, सिरमौर में 304, सोलन में 188 और ऊना जिला में 286 पैट टीचर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed