{"_id":"67adf4d3ae8567ff250242ce","slug":"prices-of-vegetables-reduced-in-lower-market-sellers-unrestrained-in-suburbs-shimla-news-c-19-sml1001-486169-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर बाजार में सब्जियों के घटे दाम, उपनगरों में विक्रेता बेेलगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर बाजार में सब्जियों के घटे दाम, उपनगरों में विक्रेता बेेलगाम
Fri, 14 Feb 2025 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:53 AM IST
सार
किसानों को सब्जियों के बेहतर दाम नहीं मिल रहे हैं। टुटू के किसान रमेश चंद और अजय ने बताया कि मंडी तक फसल पहुंचाने का खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
लोअर बाजार में सब्जी खरीदते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिमला शहर में सब्जियों के दाम घटने से गृहणियों को जहां महंगाई से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। किसानों को सब्जियों के बेहतर दाम नहीं मिल रहे हैं। टुटू के किसान रमेश चंद और अजय ने बताया कि मंडी तक फसल पहुंचाने का खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं उपनगरों में कुछ सब्जी विक्रेता मनमर्जी के दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं। दामों में प्रतिकिलो दस से बीस रुपये का अंतर है। मंडी में सब्जियों के दाम काफी कम मिल रहे हैं। लोअर बाजार सब्जी मंडी में इन दिनों अधिकतर सब्जियां परचून में 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रही हैं। लोअर बाजार मंडी में वीरवार को फूलगोभी, बंदगोभी, आलू-गाजर और टमाटर 20 रुपये प्रतिकिलो तक बिके।
विज्ञापन
इसके अलावा मटर, प्याज, खीरा 40 रुपये, शिमला मिर्च और बीन 50 रुपये प्रतिकिलाे तक बिकी। इन दिनों सब्जी मंडी में केवल बेमौसमी सब्जियां ही ज्यादा दामों पर बिक रही हैं। इसमें भिंडी 100, करेला 80 और जिमीकंद 120 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है। वहीं संजौली में टमाटर 40, खीरा 50, बीन 60, और आलू 30 रुपयेे प्रतिकिलो बिक रहे हैं। इसके अलावा टुटू में खीरा 60, टमाटर 30 और आलू 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रहे हैं। बीसीएस में आलू तीस रुपये और खीरा 80 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। लोअर बाजार सब्जी मंडी में वीरवार को मटर 20 से 25, फूलगोभी 5 से 8, बंदगोभी 6 से 7, बीन 30 से 35, शिमला मिर्च 20 से 25, टमाटर 12 से 16 और गाजर 10 से 12 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव पर बिके।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता शेर सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में इन दिनों पंजाब और चंडीगढ़ से सब्जियों की सप्लाई पहुंच रही हैं। बाहरी राज्यों से सब्जियां आने से इन दिनों लोकल सब्जियों के दाम इस कारण गिर चुके हैं। सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि अभी मंडी में मांग के अनुसार ज्यादा सब्जियां पहुंच रही हैं। ऐसे में लगभग सभी सब्जियों के दाम गिर चुके हैं। आने वाले 10 से 15 दिन में मंडी में सब्जियों की नई फसल आना शुरू हो जाएगी। इस बार किसानों को फसलों के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है क्योंकि सूखे के चलते इस बार फसल कम हुई है।
विज्ञापन
लोअर बाजार मंडी में सब्जियों के दाम(प्रतिकिलो के हिसाब से हैं)
सब्जी दाम
फूलगोभी 20
बंदगोभी 20
गाजर 20
मटर 40
टमाटर 20
शिमला मिर्च 50
खीरा 40
कटहल 60
आलू 20
प्याज 40
फल दाम
केला 80
पपीता 60
अंगूर 120
अमरूद 80
किन्नू 70
संतरा 100
अनार 120
स्टॉबेरी 40