{"_id":"6ae0aa5642ff4e8e62035c6b","slug":"prices-of-peas-and-tomatoes-have-fallen-during-the-festive-season-shimla-news-c-19-sml1002-811008-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: त्योहारी सीजन में मटर और टमाटर के दाम घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: त्योहारी सीजन में मटर और टमाटर के दाम घटे
विज्ञापन
टमाटर 30 से 40 रुपये किलो बिका
मटर के दाम भी 80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महंगाई की पड़ रही चौतरफा मार के बीच राजधानी शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में कुछ सब्जियों के दाम में कमी आई है।
त्योहारी सीजन में मटर के दाम 80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं, जबकि अच्छी किस्म का मटर 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। दो सप्ताह पहले हरा मटर 120 रुपये किलो बिक रहा था। सब्जी व दाल का जायका बढ़ाने वाले टमाटर के दाम भी 30 से 40 रुपये तक पहुंच गए हैं, बीते सप्ताह टमाटर 50 रुपये किलो तक बिक रहा था। लोकल टमाटर और हरी सब्जियों के बाजार में आने से दामों में आई गिरावट से लोगों को हरी सब्जियां उनकी पहुंच के मुताबिक मिलने से कुछ राहत मिली है।
लोअर बाजार सब्जी मंडी में मंगलवार को पत्तागोभी, भिंडी, फूलगोभी, बैंगन, घीया औसतन 40 रुपये प्रति किलो के रेट पर ही बिके। वहीं शिमला मिर्च 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी जबकि लोकल फ्रांसबीन का मंगलवार को 60 रुपये तक रेट रहा। साग व मूली 30 रुपये, मैथी 30 से 40 रुपये, सोआ 20 रुपये गुच्छी, सरसों का साग तथा पालक भी 20 रुपये गुच्छी के हिसाब से बिक रहे हैं।
प्याज पिछले करीब एक माह से 60 रुपये प्रति किलो पर टिका हुआ है, जबकि आलू 20 रुपये किलो बिक रहा है।सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष और सब्जी विक्रेता विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि हरी सब्जियों और मटर की आमद बढ़ी है। इससे इन सब्जियों के दाम कुछ कम हुए हैं। इससे त्योहारों के इस सीजन में आम ग्राहक को राहत जरूर मिली है। अधिकतर सब्जियां आम आदमी की पहुंच में आती नजर आ रही हैं।