फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   price down of vegitables

Shimla News: शिमला में बाहरी राज्यों से बढ़ी सब्जियों की आवक, 20 रुपये किलो तक घटे दाम

Sun, 29 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
price down of vegitables
एक हफ्ते में प्याज के दाम 50 से गिरकर पहुंचे 30 रुपये प्रतिकिलो, मटर बिक रहा 60 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बाहरी राज्यों से सब्जियों की आपूर्ति बढ़ने से राजधानी के बाजारों में सब्जियों के दाम 20 रुपये प्रतिकिलो तक घट गए हैं। एक हफ्ता पहले 50 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला प्याज रविवार को लोअर बाजार में 30 से 35 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।
इसके अलावा मटर के दाम 100 से घटकर 60 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं। दामों में आई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है। जिले के बाजारों में पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ से हरी सब्जियों की भरपूर आवक पहुंच रही है। विक्रेताओं का कहना है कि लोअर बाजार सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों से सब्जियों की आवक बढ़ने से दाम एकदम गिर गए हैं। लोअर बाजार सब्जी मंडी में रविवार को बंदगोभी 30, फ्रासबीन 40, गाजर 30, बैंगन 30 और आलू 30 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहे हैं। सब्जी विक्रेता शेर सिंह ने बताया कि गुणवत्ता के अनुसार पंजाब से आने वाला मटर भी अच्छा है। इसके दाम कम होने की वजह से ज्यादातर लोग इसे ही खरीद रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान से भी मटर की खेप पहुंच रही है लेकिन यह 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वरनाथ ने कहा कि बारिश होने के बाद मंडी में बाहरी राज्यों से भरपूर मात्रा में हरी सब्जियों की खेप पहुंच रही है। ऐसे में लगभग सभी सब्जियों के दाम गिर गए हैं। आने वाले दिनों में दाम और ज्यादा गिरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोअर बाजार में सब्जियों के एक हफ्ता पहले और अब के दाम (प्रतिकिलो में)

सब्जियां पहले अब
प्याज 50 30 से 35
मटर 100 60
बंद गोभी 50 30
बीन 50 40
गाजर 40 30
बैंगन 40 30
आलू 40 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed