फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Press conference of MP Kangana Ranaut in Mandi

MP Kangana Ranaut: 'मुझसे मिलना है तो मंडी क्षेत्र के लोग साथ लाएं आधार कार्ड, मुझे बड़े काम में लगाएं'

Wed, 10 Jul 2024 09:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 09:19 PM IST
सार

सांसद कंगना रणौत ने मंडी में प्रेस वार्ता कर कहा कि मुझसे मिलने आने वाले के पास मंडी क्षेत्र का आधार कार्ड होना चाहिए। काम भी चिट्ठी पर होना जरूरी है, ताकि असुविधा न हो। कई बार टूरिस्ट आ जाते हैं, इससे आम लोगों को असुविधा होती है।
 

विज्ञापन
Press conference of MP Kangana Ranaut in Mandi
सांसद कंगना रणौत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांसद कंगना रणौत ने कहा कि छोटे काम भी जरूरी हैं, लेकिन मुझे बड़े काम के लिए लगाएं। इसका निश्चित तौर पर परिणाम आएगा। जनता सरकाघाट, मनाली और मंडी स्थित कार्यालयों में सुविधानुसार आ सकती है। यदि मैं उपलब्ध न रहूं तो स्टाफ के पास अपनी चिट्ठी दें। लक्ष्य यहां आकर जनता से जुड़ना है। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मिलने आने वाले के पास मंडी क्षेत्र का आधार कार्ड होना चाहिए। काम भी चिट्ठी पर होना जरूरी है, ताकि असुविधा न हो। कई बार टूरिस्ट आ जाते हैं, इससे आम लोगों को असुविधा होती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलें तो बेहतर होगा। मिलकर काम बताते हैं और चर्चा करते हैं तो अच्छा रहता है। अन्य माध्यमों से भी अपनी परेशानी या मांग प्रेषित की जा सकती है। कंगना ने कहा कि सांसद का काम विधायक और पंचायत जैसा नहीं है। सांसद बनने के बाद उनके पास भारी तादाद में लोगों की मांगें पहुंची हैं। इसमें व्यक्तिगत कार्य ही हुए हैं। उनका लक्ष्य है कि सामुदायिक तौर पर काम हो तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि मंडी सदर से उन्हें जबरदस्त लीड मिली थी। इसलिए यहां के लोगों की अपेक्षाएं भी ज्यादा हैं, जिन्हें पूरा करना उनका दायित्व है। जनता के मुद्दे एक-एक कर उठाए जाएंगे, ताकि आगे भी इन्हें गंभीरता से लिया जाए। ऐसा नहीं किया जाएगा कि हर बात रखी जाए और फिर चाहे हो भी कुछ न। इस अवसर पर लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याएं भी रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed