फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Press clubs submitted memorandum demanding removal of DC Chamba

डीसी चंबा को हटाने की मांग को लेकर प्रेस मंडलों ने सौंपे ज्ञापन

Tue, 11 Aug 2020 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Press clubs submitted memorandum demanding removal of DC Chamba
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा के डीसी विवेक भाटिया के खिलाफ अब सीएम के गृह जिला मंडी के पत्रकारों ने गुस्सा उगला है। मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रेस क्लबों के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजे गए हैं। इसमें प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ काम करने के आरोप लगाते हुए चंबा जिला प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की चंबा प्रशासन कोशिश कर रहा है। यह प्रेस की स्वतंत्रता यह तीखा हमला है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाए कि चंबा प्रशासन अपने अहम के लिए सत्य खबरों को झुठलाकर प्रेस को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी शुभारंभ पट्टिका पर विधायक की जगह अपना नाम लिखवाना प्रशासनिक अधिकारी को शोभा नहीं देता। प्रेस की ओर से गलती उजागर करने पर अपना नाम हटाकर फिर विधायक का नाम लिखवाना और बाद में प्रेस को ही झुठलाना अशोभनीय है। जोगिंद्रनगर, धर्मपुर और सुंदरनगर प्रेस क्लब ने एसडीएम और स्नौर वैली प्रेस क्लब ने तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में डीपीआरओ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


मामले की जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई 
 मंडी और कुल्लू से जुड़े प्रेस क्लब के पदाधिकारियों मनोज शर्मा, गुलाब महंत, राजेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर, महेश शर्मा, ठाकुर दास आदि ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जोगिंद्रनगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अश्वनी सूद, वेद बंटा, दीपक चौहान, कैलाश चंद ने एसडीएम अमित मेहरा को ज्ञापन सौंपा है। इसमें सीएम से गुहार लगाई गई कि इस मामले में दखल दें और निष्पक्ष जांच करके उचित कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। वहीं, जोगिंद्रनगर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इस पर हमला करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सीएम से वह खुद कार्रवाई की मांग करेंगे। सुंदरनगर प्रेस क्लब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार शाम को एसडीम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें चंबा प्रशासन पर जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मौके पर पत्रकार यूसुफ अंसारी, नितेश सैनी, सचिन शर्मा, जसवीर सिंह, बलविंद्र सोढ़ी, अमित शर्मा, अमरदीप, राकेश शर्मा, विजय शर्मा, कुलभूषण, ज्योति, उमेश शर्मा, सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के पत्रकारों ने भी डीसी चंबा पर कार्रवाई की मांग की है। प्रेस क्लब ने एसडीएम सुनील वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है। इनमें भवानी दत्त मंडयाल, राकेश कुमार वर्मा और प्रेमसिंह ठाकुर शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed