{"_id":"5bb8d91e867a55684e6b5449","slug":"president-ramnath-kovind-will-be-on-a-two-days-tour-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पहले धर्मशाला फिर आएंगे शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति पहले धर्मशाला फिर आएंगे शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के हिमाचल दौरे पर आएंगे। वह पहले धर्मशाला और उसके बाद शिमला पहुंचेंगे। राष्ट्रपति निवास नई दिल्ली से उनके दौरे की सूचना राज्य सरकार को पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति का हिमाचल का यह दौरा 29 और 30 अक्तूबर का तय किया गया है। वह 29 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचेंगे। वहां मेडिकल कॉलेज टांडा में दीक्षांत समारोह में डिग्रियां बांटेंगे। इसी दिन राष्ट्रपति शिमला आएंगे। वह शिमला में अपने सरकारी घर रिट्रीट में ठहरेंगे।
विज्ञापन
रिट्रीट में रात्रि विश्राम के बाद राष्ट्रपति 30 अक्तूबर की सुबह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आएंगे। यहां दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन