फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president ram nath kovind five day Shimla Visit from 16 September 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद: पांच दिवसीय दौरे पर 16 को आएंगे शिमला, रिट्रीट के कर्मियों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट, नहीं दे पाएंगे शॉल-टोपी भेंट

Thu, 09 Sep 2021 02:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Sep 2021 02:11 PM IST
सार

राष्ट्रपति को कोई भी फूल, शॉल, टोपी या अन्य उपहार भेंट किए जाने पर रोक रहेगी। भोजन पकाने के लिए दिल्ली राष्ट्रपति भवन से ही स्टाफ आएगा।

विज्ञापन
president ram nath kovind five day Shimla Visit from 16 September 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : Twitter : @rashtrapatibhvn

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच दिवसीय दौरे पर 16 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 20 सितंबर तक यहीं रहेंगे। वह शिमला राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में निवास करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी व करीब 20 रिश्तेदार भी आएंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति के पहुंचने से 24 घंटे पहले छराबड़ा स्थित रिट्रीट के कर्मचारियों का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति को कोई भी फूल, शॉल, टोपी या अन्य उपहार भेंट किए जाने पर रोक रहेगी। भोजन पकाने के लिए दिल्ली राष्ट्रपति भवन से ही स्टाफ आएगा। राष्ट्रपति भवन से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम भी साथ आएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली दौरे पर हैं और वे गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हिमाचल आने का न्योता देंगे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17 सितंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था व प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। प्रदेशवासी इस स्वर्णिम वर्ष को संपूर्ण उल्लास और धूमधाम के साथ मना रहे हैं। प्रदेश सरकार प्रचार-प्रसार के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

इसी कड़ी में पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम वर्ष 2021 के उपलक्ष्य पर 51 विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें से विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन भी शामिल है। 


एक दिवसीय विशेष सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. यशवंत सिंह परमार से लेकर अब तक के मुख्यमंत्री व महान विभूतियों जिन्होंने एक-एक ईंट लगाकर हिमाचल को संजोया है, उन्हें याद किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed