{"_id":"61449e583a35e610e637982f","slug":"president-ram-nath-kovind-chants-durga-saptashati-mantra-in-himachal-pradesh-vidhan-sabha-special-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा: सदन में राष्ट्रपति ने पढ़ा दुर्गा सप्तशती का मंत्र- रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा: सदन में राष्ट्रपति ने पढ़ा दुर्गा सप्तशती का मंत्र- रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि
Fri, 17 Sep 2021 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:27 PM IST
सार
महामहिम कोविंद ने सदन में दुर्गा सप्तशती के श्लोक का उच्चारण किया। उन्होंने इसका भावार्थ बताते हुए कहा कि हिमाचल की पुत्री पार्वती के पति भगवान शिव द्वारा प्रशंसित हे देवी परमेश्वरी! सभी लोगों को रूप दो, विजय दो और यश दो। शत्रु के समान कुवृत्तियों का नाश करो।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुर्गा सप्तशती का मंत्र पढ़ा - हिमाचल सुतानाथ संस्तुते परमेश्वरी। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि। उन्होंने कहा कि देववाणी संस्कृत के साहित्य में हिमाचल की प्रशस्ति के अनेक उद्धरण हैं। लोक परंपरा में इस क्षेत्र को महादेव शंकर और देवी पार्वती से जुड़ा माना गया है।
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद ने सदन में दुर्गा सप्तशती के श्लोक का उच्चारण किया। उन्होंने इसका भावार्थ बताते हुए कहा कि हिमाचल की पुत्री पार्वती के पति भगवान शिव द्वारा प्रशंसित हे देवी परमेश्वरी! सभी लोगों को रूप दो, विजय दो और यश दो। शत्रु के समान कुवृत्तियों का नाश करो।
विज्ञापन
मैं यही प्रार्थना लोक तंत्र के इस मंदिर पूरे हिमाचलवासियों और पूरे देशवासियों के कल्याण के लिए करता हूं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सदन में कहा कि हिमाचल को शिव और पार्वती की भूमि माना जाता है। जिस तरह से देवी ने अन्याय और अत्याचार के प्रतीक महिषासुर का मर्दन करने वाली मां दुर्गा की प्रार्थना करने से यह स्पष्ट होता है शांतिप्रिय हिमाचल के बहादुर लोग अन्याय, आतंक और देश की अस्मिता पर संकट आने पर किसी भी प्रकार के प्रहार का वीरतापूर्वक जवाब देते रहे हैं।
विज्ञापन
सैन्य बलों का सुप्रीम कमांडर होने के नाते कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वीरों को नमन: कोविंद
कोविंद ने कहा कि हिमाचल के लगभग हर गांव के युवा भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें बताया है कि हिमाचल प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों की संख्या एक लाख 20 हजार से ज्यादा है। इस वीरभूमि से ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष में प्राण न्योछावर करने वाले राम सिंह पठानिया, देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कारगिल में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बतरा, परमवीर चक्र सूबेदार संजय कुमार और कारगिल के नायक सौरभ कालिया जैसे शूरवीरों ने पूरे देश का मस्तक ऊंचा किया है। सैन्य बलों का सुप्रीम कमांडर होने के नाते कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से मैं सभी वीरों को नमन करता हूं।