{"_id":"5888b0dc4f1c1b3e0fcf45c6","slug":"president-police-medal-to-ig-anil-kumar-negi","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आईजी एके नेगी को राष्ट्रपति पुलिस मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आईजी एके नेगी को राष्ट्रपति पुलिस मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल के आईजी एवं हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अनिल कुमार नेगी को राष्ट्रपति पुलिस मैडल से अलंकृत किया गया है। वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय दिल्ली में सेवारत आईजी अनिल कुमार नेगी को बल में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
सेक्रेड हर्ट स्कूल धर्मशाला और सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला से शिक्षा प्राप्त करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एलएलबी करने वाले अनिल कुमार नेगी ने वर्ष 1984 में सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवाएं आरंभ कीं।
विज्ञापन
वह संयुक्त राष्ट्र मिशन के अंतर्गत बोस्निया और सूडान में भी सेवाएं दे चुके हैं। मूलत: किन्नौर जिले के पूह क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार नेगी के पिता बीसी नेगी भी हिमाचल प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन