फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Droupadi Murmu Himachal Visit Arriving in Shimla Today

हिमाचल: पांच दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचीं, रिट्रीट में सेब के बगीचे में की सैर

Mon, 27 Apr 2026 12:31 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 27 Apr 2026 12:31 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार को शहर में यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। आम जनता और पर्यटक आराम से यात्राएं कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Himachal Visit Arriving in Shimla Today
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला में स्वागत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर राजधानी शिमला पहुंचीं। शिमला के निकट छराबड़ा में कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू ने रिट्रीट पहुंचकर वहां सेब बगीचे की सैर की। सेब के पौधों पर आए फूलों की माली से जानकारी जुटाई। राष्ट्रपति अपनी नातिनों और बेटी को भी साथ लाई हैं। उधर, राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा अब एक दिन कम हो गया है। पहले 2 मई को वापसी थी, अब 1 मई को दिल्ली लौटेंगी।

विज्ञापन




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पांच दिवसीय हिमाचल दौरे को लेकर राजधानी शिमला में सुरक्षा के पुख्ता का इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति आज शिमला के रिट्रीट में पहुंचेंगी। सुरक्षा की दृष्टिगत शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात हैं। शहर की सड़कों पर दोनों और बैरिकेडिंग की गई है जिससे कि यातायात में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो। हालांकि संजौली और ढली में सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग के कारण लोगों को पैदल चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीआईपी मूवेंट के दौरान शहर में ट्रैफिक को भी रोका जा रहा है जिस वजह से लोग परेशान हैं। लोक भवन रिट्रीट में राष्ट्रपति आज पहुंचेगी और इसके बाद उनके राजधानी शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगी। अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शिमला के मशोबरा में राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी। राष्ट्रपति 28 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की ओर से लोक भवन, शिमला में आयोजित भोज में शामिल होंगी। 29 अप्रैल को राष्ट्रपति अटल टनल का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू शिमला के मशोबरा में सरकारी आवास रिट्रीट भवन में ठहरी हैं। यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। सोमवार को 11:30 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे से भारतीय वायु सेना के हेलिकाप्टर से राष्ट्रपति 12:05 बजे मशोबरा में कल्याणी हेलीपैड पर उतरीं। इसके बाद सड़क मार्ग से राष्ट्रपति एक किलोमीटर दूर सरकारी आवास पहुंचीं। काफिले के गुजरने के दौरान क्षेत्र में यातायात रोका गया। राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

29 को अटल टनल रोहतांग जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति 29 अप्रैल को विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी, जहां वह सामरिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना का अवलोकन करेंगी। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर जाएंगी और वहां आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्रियां बांटेंगी। राष्ट्रपति के सम्मान में 28 अप्रैल को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता की ओर से शिमला स्थित लोकभवन में औपचारिक रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। 1 मई को राष्ट्रपति सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा कर सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शिमला शहर में लगभग 1000 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed