फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Droupadi Murmu Departs from Shimla Flew from Annadale to Delhi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से रवाना: अन्नाडेल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, इससे पहले आरट्रैक पहुंची थीं

Fri, 01 May 2026 01:23 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 01 May 2026 01:23 PM IST
सार

शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से दिल्ली लौट गई हैं। राष्ट्रपति पिछले पांच दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास 'रिट्रीट' में रुकी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Departs from Shimla Flew from Annadale to Delhi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से रवाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने अन्नाडेल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इससे पहले राष्ट्रपति शिमला स्थित से आरट्रैक पहुंचीं। आरट्रैक में सेना के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह दिल्ली लौट गई हैं। इस दौरान हिमाचल के गवर्नर काविंदर गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन



राष्ट्रपति पिछले पांच दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास 'रिट्रीट' में रुकी हुई थी। हिमाचल में उनका अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और 30 अप्रैल को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर का दौरा प्रस्तावित था। मगर वह दोनों जगह खराब मौसम के कारण नहीं जा सकी और उनका दौरा रद्द करना पड़ा। आज भी सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए हुए थे। मगर दोपहर 12 बजे मौसम थोड़ा खुल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed