फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prerna and Suraj won bronze in the national wrestling competition

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: प्रेरणा और सूरज ने जीता कांस्य

Fri, 17 Dec 2021 10:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Dec 2021 10:37 PM IST
सार

झारखंड के रांची में अंडर-17 वर्ग में सूरज चंदेल ने कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं, राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा मेहता ने अंडर-15 वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन
Prerna and Suraj won bronze in the national wrestling competition
प्रेरणा और सूरज ने जीता कांस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ निवासी सूरज चंदेल ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का नाम चमकाया है। झारखंड के रांची में अंडर-17 वर्ग में सूरज चंदेल ने कांस्य पदक हासिल किया है। सूरज चंदेल ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ी को पछाड़ कर कांस्य जीता है। सूरज की इस कामयाबी पर उनके गांव ढांग उपरली में जश्न का माहौल बना हुआ है।सूरज के कोच भगत सिंह ने बताया कि सूरज चंदेल में कड़ी मेहनत करने का फल है।

विज्ञापन


इस खिलाड़ी की प्रतिभा को देखते हुए यह आगे जाकर देश का प्रतिनिधित्व करेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगा। इधर, झारखंड के रांची में हो रही राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा मेहता ने अंडर-15 वर्ग में कांस्य पदक जीता है। प्रेरणा ने महाराष्ट्र की सिद्धि को पराजित कर पदक हासिल किया। प्रेरणा मेहता इससे पहले स्कूल नेशनल में भी ब्रांच मेडल जीत चुकी है। शारीरिक प्रवक्ता महेंद्र मेहता ने बताया कि प्रेरणा का भविष्य सुनहरा है। 
विज्ञापन


खो-खो में सुंदरनगर ने संगड़ाह कॉलेज को हराया
उधर, नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में इंटर कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुए मुकाबले में सुंदरनगर ने संगड़ाह को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद जोगिंद्रनगर ने अर्की को हराया। इसी तरह चकमोह ने नाहन और शिमला ने फागली को पराजित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। दो दिवसीय स्पर्धा का शुभारंभ स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता ज्वालामुखी में 29 से

लड़कों और लड़कियों की अंडर-16 और अंडर-20 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता ज्वालामुखी में 29 और 30 दिसंबर को होगी। जिला शतरंज एसोसिएशन कांगड़ा के प्रेस सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता से दो लड़कों और दो लड़कियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप अंडर-16 और दो लड़कों और दो लड़कियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप अंडर-20 के लिए किया जाएगा।

लड़कों और लड़कियों की अंडर 20 नेशनल चैंपियनशिप 9 से 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित की जाएगी और अंडर 16 नेशनल चैंपियनशिप 23 से 31 जनवरी को आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में होगी। जो भी खिलाड़ी जिला कांगड़ा से इस चैंपियनशिप में भाग लेना चाहते हैं, वे 25 दिसंबर से पहले जिला शतरंज एसोसिएशन कांगड़ा के सचिव जगदीश चंदेल से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed