फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations underway to open a Transport Corporation sub-depot in Sunni.

Shimla News: सुन्नी में परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की तैयारी

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to open a Transport Corporation sub-depot in Sunni.
इलेक्ट्रिक बसों के लिए पहले ही लग चुका चार्जिंग स्टेशन, अब नया बस अड्डा भी तैयार
विज्ञापन

करसोग और आसपास के क्षेत्रों के होगा बसों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) शिमला ग्रामीण के सुन्नी में सब डिपो खोलने की तैयारी कर रहा है। इस सब डिपो से शिमला ग्रामीण के साथ मंडी जिले के करसोग और आसपास के क्षेत्रों के लिए लोकल बसों का संचालन करने की योजना है।

निगम इस योजना को सिरे चढ़ाने में जुटा है। सुन्नी में नया बस अड्डा पहले ही तैयार हो चुका है। नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी लगाया जा चुका है। जानकारी के अनुसार सब डिपो खोलने के लिए परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से जमीनी स्तर पर होमवर्क पूरा कर लिया है। इसके तहत शिमला ग्रामीण की जनता को बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने और शिमला ग्रामीण के उपमंडल सुन्नी के तहत आने वाली पंचायतों के लोगों को उपमंडल मुख्यालय से सीधे जोड़ने के लिए यह पहल की जा रही है। इस सब डिपो में शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी लोकल ऑपरेशन डिपो के सुन्नी और शिमला ग्रामीण क्षेत्र के रूटों को शिफ्ट किया जा सकता है। इन रूटों पर सुन्नी से ही लोकल बसों का संचालन किया जाएगा। सुन्नी में बस अड्डे का निर्माण होने से सब डिपो की बसों के साथ निजी बसों को खड़ा करने और उनके संचालन की सुविधा भी मिल सकेगी। इसके अलावा सुन्नी में परिवहन निगम की नई खरीदी गई और रूटों पर चल रही इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट पहले ही लगाया जा चुका है। चार्जिंग पॉइंट और बस अड्डा तैयार होने से संकेत मिल रहे हैं कि सरकार और परिवहन निगम जल्द ही सुन्नी को निगम के सब डिपो के रूप में स्थापित करने की तैयारी में हैं। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी सुन्नी को सब डिपो बनाने की घोषणा कर चुके हैं। सब डिपो बनने से पहले परिवहन निगम को सुन्नी और आसपास के क्षेत्रों के रूटों पर चलने वाली डीजल बसों के लिए डीजल भरवाने की सुविधा के साथ ही बसों के संचालन के लिए चालक, परिचालक और मैकेनिकल स्टाफ की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन



शिमला के लिए बस संचालन को लेकर सवाल
सब डिपो बनने और लोकल रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने के बाद राजधानी शिमला के लिए बसों का संचालन किस तरह होगा, यह भी एक अहम सवाल रहेगा। शिमला के लिए निगम अलग से बस सेवा शुरू करेगा या पहले से सुन्नी होकर करसोग, खटनोल और अन्य रूटों पर चल रही बसों का संचालन उसी तरह जारी रहेगा, इस पर भी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलेक्ट्रिक बसों के लिए सड़कें सुधारना जरूरी
शिमला ग्रामीण के रूटों पर सुन्नी से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने के लिए सड़कों की स्थिति में सुधार करना जरूरी होगा। इन सभी पहलुओं और संभावित समस्याओं पर मंथन करने के साथ उनके समाधान के बाद ही निगम सुन्नी में सब डिपो खोलकर व्यवस्थित रूप से बसों का संचालन कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article