{"_id":"67e2c7f0f2bcd6179204f9d6","slug":"preparations-underway-to-increase-rent-of-igmcs-special-ward-shimla-news-c-19-sml1001-507226-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी की स्पेशल वार्ड \nका किराया बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी की स्पेशल वार्ड का किराया बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
कार्यकारी समिति की बैठक में की चर्चा
टेस्ट किट खरीद को लेकर पैसों का झंझट भी होगा खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मरीजों के स्पेशल वार्ड के किराये बढ़ाए जाएंगे। अस्पताल में कार्यकारी समिति की बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई है। बैठक में बताया कि इससे न केवल आरकेएस की इनकम बढ़ेगी बल्कि अस्पताल में बजट न होने के कारण टेस्ट किट समेत अन्य सामान की खरीदारी को लेकर जो समस्याएं पेश आती थीं वह भी हल हो जाएंगी।
आईजीएमसी के कमेटी हॉल में दोपहर तीन बजे के करीब कार्यकारी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने की। बैठक में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की आय बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि अस्पताल में स्पेशल वार्ड के जो रेट हैं, वह चमियाना की तुलना में काफी कम हैं। लिहाजा चमियाना की तर्ज पर इसे बढ़ाया जाए। इसके अलावा सराय भवन की रेनोवेशन की जाए। कहा कि इसके लिए बजट का प्रावधान करें। मौजूदा समय में सराय भवन की हालत काफी जर्जर है। ऐसे में यहां पर ठहरने वाले मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। बैठक में इमरजेंसी लैब, पुलिस पिकिट शिफ्ट करने, एनजीओ को स्ट्रेचर और ट्राली सेवाएं प्रदान करने बारे में चर्चा हुई। इसके अलावा रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों को नियमित पे स्केल मामले पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर महापौर सुरेंद्र चौहान, आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अल्ट्रासाउंड की फीस की जाए 50 रुपये
बैठक में अल्ट्रासाउंड और ईसीजी की टेस्ट फीस को लेकर चर्चा हुई। इसमें अल्ट्रासाउंड 50 रुपये और ईसीजी की फीस 30 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि अंतिम निर्णय गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी यह है स्पेशल वार्ड का किराया
आईजीएमसी में शेयरिंग में स्पेशल वार्ड 750 रुपये में दिया जाता है, जबकि चमियाना में इसका किराया 1000 रुपये है। इसी तरह सिंगल स्पेशल वार्ड आईजीएमसी में 1500 और चमियाना में 2000 रुपये किराया रखा है। वीआईपी स्पेशल वार्ड 2250 और चमियाना में 3000 रुपये प्रतिदिन का किराया रखा है।