Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations underway to collect garbage fee from tourist vehicles in the capital

Shimla News: राजधानी में पर्यटक वाहनों से कूड़ा शुल्क वसूलने की तैयारी

Wed, 17 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to collect garbage fee from tourist vehicles in the capital
खास खबर
विज्ञापन

हिल्स क्वीन शिमला में सड़क और पार्किंग में फेंके जा रहे कचरे पर रोक लगाने के लिए तैयार हो रहा प्रस्ताव
सैलानी वाहनों से कूड़ा भी उठाएगा नगर निगम
टूटीकंडी के पास बनेगा कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र
पर्यटक वाहनों से जुड़ा रिकॉर्ड तैयार कर रहा एमसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्स क्वीन शिमला में बाहरी राज्यों से आने वाले और स्थानीय पर्यटक वाहनों को भी अब अपना कचरा नगर निगम को देना अनिवार्य होगा। नगर निगम शहर के प्रवेशद्वार पर ही पर्यटक वाहनों से यह कचरा इकट्ठा करेगा और इसे भरयाल कूड़ा संयंत्र पहुंचाएगा। इसके एवज में वाहन चालकों से कूड़ा शुल्क भी वसूला जाएगा।

हिल्स क्वीन शिमला को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम यह खास प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसी साल इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने कसरत शुरू कर दी है। पर्यटकों को लेकर शिमला आने वाली बसों, ट्रैवलर, टैक्सियों आदि का रिकॉर्ड लिया जा रहा है। शहर में हर साल लाखों पर्यटक वाहन पहुंचते हैं। समर और विंटर सीजन में इनकी संख्या सबसे ज्यादा रहती है। कूड़ा लेने के एवज में कितना शुल्क वसूला जाएगा, इस पर अभी अंतिम फैसला होना है। यह शुल्क न्यूनतम होगा और सदन की मंजूरी के बाद ही लागू होगा। नगर निगम के अनुसार यह व्यवस्था लागू करने से पहले सभी संबंधित यूनियनों, लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। टैक्सी चालकों को अपनी गाड़ियों में डस्टबीन रखने और इसे निगम के कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र पर खाली करने के लिए कहा जाएगा। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पर्यटक वाहनों की संख्या को लेकर ब्योरा लिया जा रहा है।
विज्ञापन



पर्यटक वाहनों से लग रहे कचरे के ढेर
नगर निगम के अनुसार शहर में हर घर से रोजाना कूड़ा उठता है। निगम साथ लगती पंचायतों से भी कूड़ा उठा रहा है। इसके बावजूद शहर की सड़कों खासकर हाइवे के किनारे और पार्किंग में कचरे के ढेर लग रहे हैं। शहर के प्रवेशद्वार तारादेवी से लेकर शिमला तक जगह जगह एनएच किनारे पहाड़ियों पर कचरा फैल गया है। इसका मुख्य कारण पर्यटक वाहनों से फेंका जाने वाला कचरा है। स्थानीय लोग भी मानते हैं कि पर्यटक वाहनों से निकलने वाला कचरा सड़क किनारे फेंका जा रहा है। सैलानियों को लेकर आने वाली बसें, ट्रैवलर और टैक्सियां भी जिस पार्किंग में खड़ी होती हैं, चालक वहीं पर ज्यादातर कचरा फेंक देते हैं। इसीलिए निगम शहर का साफ सुथरा बनाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू कर रहा है। निगम इससे पहले बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन फीस का प्रस्ताव भी तैयार कर चुका है लेकिन इस पर अभी तक सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए भी तैयार हो रहा प्रस्ताव
हाल ही में सरकार ने सभी व्यावसायिक वाहनों में कूड़ेदान लगाना अनिवार्य किया है। सैकड़ों वाहनों में कूड़ेदान लग चुके हैं लेकिन इनका कचरा कहां फेंका जाएगा, इसके लिए शहर में व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते चालक सड़कों के किनारे ही कूड़ेदान खाली कर रहे हैं। नगर निगम के अनुसार टूटीकंडी पार्किंग के पास कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र बनाया जाएगा। अभी आईएसबीटी टुटीकंडी में भी इनका कचरा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article